by on | 2026-09-09 22:41:05
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3115
वाराणसी: बाबतपुर-पिंडरा के आशा एजुकेशन ग्रुप परिसर में जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'कामकाजी महिला सम्मान समारोह' के मंच से हुंकार भरी कि "बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों की जगह सिर्फ जेल होगी या जहन्नुम", तो लगा कि कानून का इकबाल बुलंद हो गया। लेकिन तालियों की इस गड़गड़ाहट के पीछे काशी की बेटी प्रिया राय की वह दर्दनाक चीख आज भी दबी पड़ी है, जो सरकारी दावों की कलई खोलने के लिए काफी है।
मंच से दावों की फेहरिस्त गिनाना आसान है, लेकिन धरातल पर सिस्टम का सच यह है कि माफिया सिंडिकेट और पूर्व सांसद अतुल राय के गुर्गों के उत्पीड़न के आगे एक बेबस बेटी को इंसाफ की खातिर देश की सर्वोच्च अदालत की दहलीज चुननी पड़ी। न्याय की उम्मीद जब टूट गई, तो उसने सुप्रीम कोर्ट के सामने खुद को आग के हवाले कर दिया। फेसबुक लाइव पर दर्ज हुई वह दास्तान आज भी इस पुलिसिया तंत्र और रसूखदारों के गठजोड़ को नंगा करती है।
सिस्टम को कटघरे में खड़े करते 'बेबाक' सवाल:
मंचों पर दी जाने वाली चेतावनियां और चमचमाती लाइटों के बीच "जेल या जहन्नुम" के जुमले सुनने में जरूर अच्छे लगते हैं, लेकिन असल 'रामराज्य' तब माना जाएगा जब कानून का डर किसी बाहुबली या माफिया सिंडिकेट पर दिखे। जब तक किसी बेबस मां को अपनी मरी हुई बेटी के इंसाफ के लिए खुद को लाचार न कहना पड़े, तब तक ऐसे हर दावे खोखले ही नजर आएंगे।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'