ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
राजनीति राजनीति

बिटिया की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों के लिए सिर्फ दो ही ठिकाने—जेल या जहन्नुम: सीएम योगी

by on | 2026-09-09 19:17:01

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3094


बिटिया की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों के लिए सिर्फ दो ही ठिकाने—जेल या जहन्नुम: सीएम योगी

पिंडरा (वाराणसी): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी दौरे पर बेटियों की सुरक्षा को लेकर अब तक का सबसे कड़ा और साफ संदेश दे दिया है। बाबतपुर-पिंडरा स्थित आशा एजुकेशन ग्रुप परिसर में विधायक डॉ. अवधेश सिंह द्वारा आयोजित भव्य 'कामकाजी महिला सम्मान समारोह' में हजारों की जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने दो टूक कहा—"राज्य में बेटियों की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई तीसरा रास्ता नहीं बचेगा, उनका ठिकाना या तो जेल होगा या फिर जहन्नुम।"

हजारों की जनसभा, विधायक डॉ. अवधेश सिंह का दिखा दबदबा

क्षेत्रीय विधायक डॉ. अवधेश सिंह की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं और स्थानीय जनता का हुजूम उमड़ पड़ा। मंच पर पहुंचते ही मातृशक्ति ने तालियों की गड़गड़ाहट और गुलाब की पंखुड़ियों से मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। सीएम ने इस विशाल और सफल आयोजन के लिए विधायक डॉ. अवधेश सिंह और उनकी टीम की जमकर तारीफ की।

आधी आबादी को सम्मान और सीधा अधिकार

समारोह के दौरान समाज की मजबूत नींव मानी जाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, रसोइयों, सफाई मित्रों और आशा वर्करों को सम्मानित किया गया। सीएम योगी ने स्पष्ट कहा कि आधी आबादी के योगदान को सम्मान दिए बिना कोई भी समाज आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने बताया कि अकेले काशी में ही करीब 1 लाख करोड़ रुपये के बुनियादी विकास कार्य पूरे कराए जा चुके हैं।

सुरक्षा और स्वावलंबन के कड़े मापदंड

मुख्यमंत्री ने सरकार की नीतियों का ब्योरा देते हुए बड़े आंकड़े सामने रखे:

खाकी में नारी शक्ति: यूपी पुलिस में महिलाओं के लिए 20% आरक्षण तय किया गया। 2017 में जो महिला पुलिसकर्मियों की संख्या महज 10 हजार थी, वह आज बढ़कर 45 हजार पार कर चुकी है।


वीरांगनाओं को नमन: पीएसी की तीन नई महिला बटालियनों का नाम रानी अवंतीबाई लोधी, वीरांगना ऊदा देवी और वीरांगना झलकारी बाई के नाम पर रखा गया है।


आर्थिक मजबूती: 28 लाख महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। बीसी सखी और ड्रोन दीदी जैसी योजनाएं ग्रामीण महिलाओं को सीधे रोजगार से जोड़ रही हैं।


पेंशन व योजनाएं: विधवा, दिव्यांग और बुजुर्ग महिलाओं को सालाना ₹12,000 की पेंशन दी जा रही है। मेधावी छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत साधन दिए जा रहे हैं।


भोजपुरी कलाकार गोपाल राय को मिला सीएम का आशीर्वाद

कार्यक्रम के दौरान मशहूर भोजपुरी लोकगायक और कलाकार गोपाल राय ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम योगी ने गोपाल राय का हाल-चाल जाना, उनकी कला की सराहना की और उन्हें अपना आत्मीय आशीर्वाद दिया।

बाबा के दरबार में हाजिरी और मंत्रियों का जमावड़ा

समारोह से पहले मुख्यमंत्री ने काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव और देवाधिदेव श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। कार्यक्रम में श्रम मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल, विधायक सुशील सिंह, आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' समेत कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment