by on | 2026-09-06 21:31:14
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3072
अहरौरा (मिर्जापुर)। मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भगैतीदेई स्थित एक क्रेशर प्लांट में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। खनन के दौरान हुई तेज ब्लास्टिंग के कंपन से क्रशर प्लांट के निर्माणाधीन डग का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त वहां काम कर रहे चार मजदूर भारी-भरकम मलबे के नीचे दब गए। आनन-फानन में मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।
ब्लास्टिंग के धक्के से ढहा निर्माणाधीन डग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अहरौरा के भगैतीदेई स्थित क्रेशर प्लांट पर शनिवार दोपहर नियमित कामकाज चल रहा था। इसी दौरान पास में हुई ब्लास्टिंग के तेज कंपन की वजह से निर्माणाधीन डग अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गया। वहां काम कर रहे मजदूर जब तक खुद को संभालते, तब तक टन वजनी मलबा उनके ऊपर आ गिरा।
जेसीबी से निकाला गया बाहर, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना के तुरंत बाद क्रेशर संचालक पिंटू सिंह और अन्य कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे चारों श्रमिकों को बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया।
सोनभद्र के रहने वाले थे चारों मृतक
हादसे में जान गंवाने वाले चारों श्रमिक पड़ोसी जिले सोनभद्र के रहने वाले थे, जो मिर्जापुर के इस क्रेशर प्लांट में मजदूरी कर अपने परिवार का गुजर-बसर करते थे। मृतकों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:
लाल बहादुर (पुत्र दुलारे) — निवासी: सोनभद्र
अशोक (पुत्र बसंत) — निवासी: सोनभद्र
राकेश (पुत्र राम जी) — निवासी: सोनभद्र
दुर्योधन (पुत्र झेगई) — निवासी: सोनभद्र
प्रशासनिक महकमे में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम चुनार अनेग सिंह और क्षेत्राधिकारी (सीओ) चुनार मोहम्मद फहीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। सीओ मोहम्मद फहीम ने बताया कि चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सोनभद्र में परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस प्लांट मालिक और मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों से पूछताछ कर मामले की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'