by on | 2026-09-09 20:57:29
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3085
वाराणसी: कमिश्नरेट पुलिस की नाक के नीचे, शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक इलाके दालमंडी में मनबढ़ों और दबंगों के दुस्साहस का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने कानून-व्यवस्था के इकबाल पर सीधा प्रहार किया है। जब पूरा शहर सो रहा था, तब दबंगों ने खुलेआम जेसीबी गरजवाकर एक घड़ी कारोबारी की दुकान को जमींदोज कर दिया। मामला जब अदालत और एडीएम (प्रशासन) के समक्ष विचाराधीन था, तब आधी रात के अंधेरे में मौके की स्थिति बदलने का यह दुस्साहस सवाल खड़े करता है कि क्या बनारस में अब खाकी का खौफ खत्म हो चुका है?
एडीएम कोर्ट में चल रही थी सुनवाई, रातों-रात मिटा दिया वजूद
खजुरी (रजा कालोनी) निवासी पीड़ित व्यापारी मोहम्मद शहनवाज सिद्दीकी की मानें तो 8 सितंबर की रात विपक्षियों ने कानून और पुलिस प्रशासन की साख को ठेंगा दिखाते हुए उनकी दुकान पर जेसीबी चलवा दी। पीड़ित का सीधा आरोप है कि विपक्षी शोएब अहमद, नवाज खाँ, मोहम्मद रोमान खाँ और उनके गुर्गों ने प्रशासनिक प्रक्रिया को ठेंगा दिखाने और जमीन पर कब्जा जमाने की नीयत से इस पूरी वारदात को अंजाम दिया।
धमकियां, तोड़फोड़ और दुस्साहस की पुरानी कहानी
यह कोई पहली बार नहीं है जब कारोबारी को निशाना बनाया गया हो। पीड़ित के मुताबिक:
सीपी से गुहार: गैंगस्टर एक्ट लगे, सीसीटीवी फुटेज जब्त हो
घटना के बाद से सहमे पीड़ित व्यापारी ने पुलिस आयुक्त (CP) और थाना चौक प्रभारी को शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़ित पक्ष ने मांग की है कि:
बेबाक सवाल:
दालमंडी जैसे घने इलाके में आधी रात को भारी-भरकम जेसीबी पहुंच जाती है, पूरी दुकान ढहा दी जाती है और गश्त करने वाली पुलिस को भनक तक नहीं लगती? अब देखना यह है कि बनारस कमिश्नरेट पुलिस इस खुली चुनौती का जवाब किस तरह देती है—आरोपियों पर खाकी का हंटर चलता है या जांच की फाइलों में मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है!
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'