by on | 2026-02-07 23:34:40
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3168
वाराणसी | पिंडरा
पिंडरा की धरती पर 'काशी द्वार' योजना को लेकर मचे घमासान के बीच स्थानीय विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अफवाहों के बाजार को ठंडा करते हुए विधायक ने दो-टूक कह दिया है कि प्रशासन किसी भी किसान की जमीन पर जबरन बुलडोजर नहीं चलाएगा।
भाजपा जनसहयोग कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए डॉ. अवधेश सिंह ने योजना का पूरा गणित सामने रख दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद किसानों के हित में खजाना खोल चुकी है:
विधायक ने विरोध के सुरों को 'प्रायोजित' बताते हुए बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि काशी द्वार का विरोध करने वाले लोग स्थानीय किसान नहीं बल्कि बाहरी तत्व हैं, जो विकास की राह में रोड़ा अटकाना चाहते हैं।
"प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प और मुख्यमंत्री योगी का नेतृत्व किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने देगा। यह योजना काशी को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाई देगी।" — डॉ. अवधेश सिंह, विधायक (पिंडरा)
डॉ. सिंह के मुताबिक, अब तक करीब 400 किसानों ने लिखित रूप में जमीन देने पर सहमति जता दी है। पिंडरा तहसील में रजिस्ट्रियों का काम युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे किसी के बहकावे में न आएं और सीधे प्रशासन से संवाद करें।
इस मौके पर पवन सिंह, दीपक सिंह और रमेश पटेल समेत कई दिग्गज कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने विधायक के इस रुख का पुरजोर समर्थन किया।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'