by on | 2026-09-08 20:47:10
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3053
बलिया/बक्सर (बेबाक 24):
सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र बक्सर में आगामी 23 सितंबर को 'वामन ग्लोबल फाउंडेशन' के तत्वावधान में आयोजित होने जा रही 'भगवान वामन रथ यात्रा एवं महाप्रसाद वितरण' को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में ब्रह्मर्षि समाज (बक्सर) का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता नारद राय के आवास पर पहुंचा और उन्हें इस ऐतिहासिक व भव्य रथ यात्रा में सम्मिलित होने के लिए ससम्मान निमंत्रण पत्र सौंपा।
ब्रह्मर्षि समाज (बक्सर) के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार राय (कल्लू राय) के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री के आवास पर पहुंचा। इस दौरान बबलू राय, छोटू राय, प्रिंस राय, बिट्टू सिंह एवं गोल्डी राय ने पूर्व मंत्री नारद राय को वामन जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले इस विराट धार्मिक अनुष्ठान का निमंत्रण पत्र भेंट किया। पूर्व मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का सहर्ष स्वागत किया और आयोजन की सफलता हेतु अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
निमंत्रण कार्ड के अनुसार, वामन ग्लोबल फाउंडेशन के सौजन्य से 23 सितंबर 2026 (बुधवार) को सुबह 08:00 बजे से बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान रामलीला मंच से रथ यात्रा का शुभारंभ होगा।
आयोजकों ने सभी सनातनधर्मियों व क्षेत्रवासियों से इस पुण्य अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान का भागीदार बनने की अपील की है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'