by on | 2026-09-08 19:11:12
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3069
गाजीपुर। आलू किसानों को अक्सर बाजार के उतार-चढ़ाव और औने-पौने दामों में फसल बेचने की मजबूरी से बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने 'भामाशाह भाव स्थिरता कोष' की शुरुआत की है। इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ जनपद के पात्र किसानों तक पहुंचाने के लिए जिला उद्यान विभाग ने ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी है।
जिला उद्यान अधिकारी आशीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री लोककल्याण संकल्पपत्र के वादे के तहत स्थापित इस कोष का मुख्य मकसद किसानों को वित्तीय सुरक्षा देना है। योजना के तहत यदि बाजार में आलू के दाम अत्यधिक गिरते हैं, तो किसानों को निर्धारित लागत के 25 प्रतिशत या उत्पादन लागत और बिक्री मूल्य के अंतर में से जो भी कम होगा, उसकी प्रतिपूर्ति अनुदान के रूप में की जाएगी। यह लाभ प्रति किसान अधिकतम 2.0 हेक्टेयर क्षेत्रफल और 240 कुंतल प्रति हेक्टेयर उत्पादन तक सीमित रहेगा।
इसके अलावा, निजी कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारित करने वाले गाजीपुर के किसानों को 100 रुपये प्रति कुंतल की दर से भंडारण शुल्क अनुदान दिया जाएगा। इसके तहत एक किसान को अधिकतम 20,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता मिलेगी। योजना की पारदर्शी व्यवस्था के तहत सभी अनुदान राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी।
ऐसे कराएं पंजीकरण
इच्छुक आलू उत्पादक किसान योजना का लाभ लेने के लिए उद्यान विभाग के आधिकारिक पोर्टल potato.uphorticulture.in पर जाकर या जारी बारकोड को स्कैन कर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
कल होटल गंगोत्री में अहम बैठक
योजना की बारीक जानकारी देने और किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए उद्यान विभाग ने बुधवार, 9 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे होटल गंगोत्री, गाजीपुर में एक विशेष बैठक बुलाई है। जिला उद्यान अधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में जनपद के शीतगृह (कोल्ड स्टोरेज) स्वामियों और आलू उत्पादक किसानों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'