ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
अपराध अपराध

डमरू डिजाइन 15 अक्टूबर तक होगा पूरा, डीएम ने गंजारी स्टेडियम का किया निरीक्षण

by on | 2026-08-16 21:10:24

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3091


डमरू डिजाइन 15 अक्टूबर तक होगा पूरा, डीएम ने गंजारी स्टेडियम का किया निरीक्षण

वाराणसी। काशी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के नए अध्याय की शुरुआत का इंतजार जल्द खत्म होगा। रविवार को गंजारी स्थित 350 करोड़ की लागत वाले निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने निर्माण एजेंसी को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

​डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष बचे सभी कार्यों को तय समयसीमा के अंदर पूरा किया जाए और दैनिक आधार पर प्रगति की समीक्षा हो। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण, पूर्व और पश्चिम मंडप समेत आंतरिक कार्य पूरे हो चुके हैं। बाह्य विकास का काम भी अंतिम चरण (80% से अधिक) में है। केवल डमरू परियोजना का काम बाकी है, जिसके लिए 15 अक्टूबर की डेडलाइन तय की गई है। डीएम सत्येंद्र कुमार ने साफ कहा कि गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment