ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

DM सत्येंद्र कुमार का औचक प्रहार; लापरवाह अफसरों को 10 दिन का 'अल्टीमेटम'

by on | 2026-02-06 23:16:00

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3026


DM सत्येंद्र कुमार का औचक प्रहार; लापरवाह अफसरों को 10 दिन का 'अल्टीमेटम'

वाराणसी | 06 फरवरी 2026 बनारस की सड़कों पर जब जिलाधिकारी का काफिला अचानक निकला, तो विकास कार्यों में सुस्ती बरतने वाले महकमों में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने आज फाइलों से बाहर निकलकर जमीन पर हकीकत देखी और साफ कर दिया कि 'काम में ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं होगी'।

10 दिन की मोहलत... वरना खैर नहीं!

​निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी का तेवर कड़ा दिखा। उन्होंने दो-टूक शब्दों में कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी दी: "सिर्फ 10 दिन हैं, काम पूरा करो वरना जवाबदेही तय होगी।" गुणवत्ता से समझौता करने वालों को भी सख्त हिदायत दी गई है कि मानक ही सर्वोपरि हैं।

मैदान तैयार, अब 'गोल' की बारी (यूपी कॉलेज)

​यूपी कॉलेज में बन रहे अंतरराष्ट्रीय सिंथेटिक हॉकी टर्फ का जायजा लेते हुए डीएम ने बारीकियों को परखा।

  • क्या-क्या तैयार: स्पोर्ट्स लाइट, कवर्ड पवेलियन और स्प्रिंकलर सिस्टम का काम अंतिम चरण में है।
  • मकसद: बनारस के हॉकी खिलाड़ियों को अब विदेश जैसी सुविधाएं मिलेंगी। डीएम ने निर्देश दिया कि फिनिशिंग में जरा भी देरी न हो ताकि खेल प्रतिभाएं अपनी उड़ान भर सकें।

गंगा की सफाई और कबीर की महिमा: कोई कसर न रहे

​विकास केवल खेल तक सीमित नहीं रहा, जिलाधिकारी ने पर्यावरण और आस्था से जुड़ी परियोजनाओं को भी तौला:

  1. अस्सी STP (55 MLD): बीएचयू फेज-2 के तहत बन रहे इस ट्रीटमेंट प्लांट का काम लगभग पूरा है। डीएम ने कहा कि स्टाफ क्वार्टर से लेकर पाइपलाइन तक, हर चीज 'अप टू द मार्क' होनी चाहिए।
  2. संत कबीर प्राकट्य स्थल: पर्यटन विकास के तहत हो रहे कार्यों की 'फिनिशिंग' को लेकर डीएम ने इंजीनियरों की क्लास लगाई। आदेश सीधा है—समय सीमा के भीतर काम पूरा करें ताकि पर्यटकों को बेहतरीन अनुभव मिले।
  3. बेबाक 24 की राय: सरकारी परियोजनाओं में 'डेडलाइन' अक्सर तारीख दर तारीख बढ़ती रहती है। लेकिन जिस तरह से डीएम सत्येंद्र कुमार ने खुद मोर्चा संभाला है, उससे साफ है कि वाराणसी में अब विकास की गाड़ी 'बुलेट ट्रेन' की रफ्तार से चलेगी।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment