by on | 2026-02-04 07:24:46
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3148
वाराणसी: पूर्वांचल के जरायम जगत में खौफ का पर्याय बन चुके सुपारी किलर बनारसी यादव के पापों का घड़ा आखिरकार भर गया। उत्तर प्रदेश STF ने आज चौबेपुर थाना क्षेत्र के बारियासनपुर रिंग रोड पर हुई एक भीषण मुठभेड़ में 1 लाख रुपये के इस ईनामी बदमाश को ढेर कर दिया है।
गाजीपुर के गौरहट गांव का रहने वाला बनारसी यादव केवल एक नाम नहीं, बल्कि दहशत का दूसरा नाम था। उस पर दो दर्जन से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज थे। हाल ही में उसने सारनाथ थाना क्षेत्र के कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या कर पुलिस को खुली चुनौती दी थी। तभी से STF उसकी परछाई की तरह पीछे लगी थी।
आज की यह कार्रवाई उन अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है जो खाकी को चुनौती देने की हिमाकत करते हैं। जिस रिंग रोड पर बनारसी अपनी दहशत का साम्राज्य फैलाना चाहता था, वही उसकी आखिरी मंजिल साबित हुई। STF की इस स्ट्राइक ने साफ कर दिया है कि बनारस की गलियों में अब 'सुपारी' का नहीं, सिर्फ कानून का राज चलेगा।
"अपराध की उम्र कितनी भी लंबी क्यों न हो, कानून के हाथ हमेशा उससे बड़े होते हैं।"
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'