by on | 2026-01-26 20:48:27
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3251
खास बात यह है कि गरिमा राय वाराणसी जनपद से यह प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाली इकलौती उद्यमी बनी हैं, जिसके बाद से ही पूरे जिले और उनके गांव ऊँडीकोट में जश्न का माहौल है।
सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश शासन के दिग्गज अधिकारियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ा दी। उद्यान एवं रेशम विज्ञान विभाग के अपर मुख्य सचिव बी. एल. मीणा, कृषि निदेशक पंकज त्रिपाठी और कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव रविन्द्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से गरिमा राय को सम्मानित किया। अधिकारियों ने उनके द्वारा संचालित 'के.के.जी. स्पाइसेज़' के मॉडल की सराहना करते हुए इसे कृषि और उद्योग के बीच का एक मजबूत सेतु बताया।
गरिमा राय ने ऊँडीकोट जैसे ग्रामीण परिवेश से निकलकर जिस तरह के.के.जी. स्पाइसेज़ को खड़ा किया, वह महिला सशक्तिकरण की एक जीती-जागती मिसाल है। वक्ताओं ने मंच से कहा कि गरिमा की यह कामयाबी केवल उनकी अपनी नहीं, बल्कि उन हजारों महिलाओं और युवाओं की है जो संसाधनों के अभाव के बावजूद कुछ बड़ा करने का सपना देखते हैं।
समारोह के दौरान मौजूद दिग्गजों ने एक स्वर में कहा कि गरिमा राय का अनुशासन और परिश्रम आज के स्टार्टअप युग के युवाओं के लिए एक मार्गदर्शिका है। उन्होंने साबित कर दिया कि अगर इरादे फौलादी हों, तो काशी की मिट्टी की खुशबू लखनऊ के गलियारों तक अपनी धाक जमा सकती है।
"बेबाक नजरिया:" जब बेटियां उद्यमी बनकर किसान और बाजार के बीच की कड़ी बनती हैं, तभी असली 'आत्मनिर्भर भारत' का सपना सच होता है। गरिमा राय का यह सम्मान उन तमाम रूढ़ियों पर करारा प्रहार है जो महिलाओं को सिर्फ घर की चारदीवारी तक सीमित देखते हैं।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'