by on | 2026-01-25 22:05:29
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3124
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने दो टूक कहा कि मतदान एक पवित्र अधिकार है। उन्होंने छात्र-छात्राओं और नागरिकों को शपथ दिलाते हुए अपील की कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए किसी भी लालच या जाति-धर्म के भेदभाव में आए बिना योग्य जनप्रतिनिधि का चयन करें। डीएम ने स्पष्ट किया कि जिले में 'स्वीप' (SVEEP) कार्यक्रम के जरिए घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि 1 जनवरी 2026 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले दर्जनों छात्र-छात्राओं ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए उत्साह के साथ आवेदन सौंपे। स्कूली बच्चों ने अपनी रंगोली और चित्रकला के माध्यम से यह संदेश दिया कि "सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो।"
सीडीओ जागृति अवस्थी ने मतदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि बिना किसी डर के अपने पसंदीदा उम्मीदवार को चुनें। वहीं एडीएम वागीश शुक्ला ने वोट की अहमियत पर प्रकाश डाला। इस मौके पर एडीएम रोहित यादव, एडीएम न्यायिक रमेश चंद्र और जिला विकास अधिकारी हेमंत सिंह समेत भारी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
बेबाक 24 की अपील: लोकतंत्र तभी बचेगा जब आप जागरूक होंगे। अगर आप 18 साल के हो चुके हैं, तो अपना नाम वोटर लिस्ट में जरूर जुड़वाएं और मतदान के दिन बूथ पर जरूर पहुंचें।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'