ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

सोनभद्र: जन्मदिन की खुशियां मातम में तब्दील, भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत!

by on | 2026-01-25 21:57:27

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3221


सोनभद्र: जन्मदिन की खुशियां मातम में तब्दील, भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत!

सोनभद्र (ब्यूरो चीफ): रफ्तार का कहर या मौत का बुलावा? जनपद के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर रविवार की शाम एक ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके की रूह कपा दी। म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव के पास एक कार और पिकअप के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

रफ्तार ने छीनी जिंदगी, कार के उड़े परखच्चे

​प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो शाम के करीब 4:30 बजे थे, जब किरबिल के विषधरवा टोला के पास एक तेज रफ्तार पिकअप और कार के बीच सीधी टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग लोहे के ढेर में फंस गए। म्योरपुर पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला, लेकिन अफसोस! तब तक संजय (60), अखिलेश (65) और उनकी पत्नी हीरामनी (55) की सांसें थम चुकी थीं।

जन्मदिन की पार्टी में जा रहे थे परिजन

​हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि ये सभी लोग खुशी-खुशी राबर्ट्सगंज में एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। कार चला रहे प्रभु निवासी सेवकामोड़ गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने आपबीती सुनाते हुए बताया कि किसी ने सोचा भी नहीं था कि खुशियों का यह सफर काल के गाल में समा जाएगा।

घायलों की हालत नाजुक, जांच में जुटी पुलिस

​हादसे में पिकअप चालक मुस्लिम और कंडक्टर गोविंद भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment