ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

शहादत को सलाम: शहीद पन्नालाल राजभर के द्वार पहुंचे भाजपा नेता पीयूष राय, नम आंखों से दी वीर सपूत को श्रद्धांजलि

by on | 2026-01-25 21:19:35

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3033


शहादत को सलाम: शहीद पन्नालाल राजभर के द्वार पहुंचे भाजपा नेता पीयूष राय, नम आंखों से दी वीर सपूत को श्रद्धांजलि

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर): "शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा।" इन्ही पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए विधानसभा क्षेत्र मुहम्मदाबाद-378 के भावरकोल द्वितीय मंडल में आज माहौल गमगीन लेकिन गर्व से भरा नजर आया।

​भारतीय सेना में तैनात, बदौली ग्राम के लाल पन्नालाल राजभर की शहादत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। देश की सरहदों की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले इस वीर सपूत को नमन करने के लिए आज भाजपा नेता पीयूष राय उनके पैतृक आवास पहुंचे।

परिजनों का हाथ थामा, बंधाया ढांढस

​भाजपा नेता पीयूष राय ने शहीद पन्नालाल राजभर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद के शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। पीयूष राय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पन्नालाल की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता; उन्होंने न केवल बदौली गांव का, बल्कि पूरे गाजीपुर और प्रदेश का मान बढ़ाया है।

सोशल मीडिया पर उमड़ा जनसैलाब

​शहीद की शहादत की खबर सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गई। बदौली निवासी पन्नालाल राजभर के बलिदान पर हर कोई अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। पीयूष राय ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से शहीद के शौर्य की गाथा साझा की, जिससे हजारों लोगों ने इस वीर योद्धा को अपनी नमन प्रेषित की।

बदौली के लाल पर गर्व है

​भावरकोल क्षेत्र के बदौली गांव का हर निवासी आज अपनी आंखों में आंसू लिए, लेकिन सीना चौड़ा कर खड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि पन्नालाल जैसा बेटा पाकर यह मिट्टी धन्य हो गई।

दो बेबाक की राय: नेताओं का शहीदों के घर पहुंचना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उस बलिदान के प्रति सम्मान है जो एक सैनिक देश के लिए देता है। पीयूष राय का परिवार के बीच पहुंचना यह दर्शाता है कि समाज अपने वीरों के साथ खड़ा है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment