ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

DM का 'ऑन द स्पॉट' एक्शन: सुधर जाओ कार्यदायी संस्थाओं, वरना नपोगे! 10 मार्च तक अल्टीमेटम

by on | 2026-01-24 13:37:14

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3077


DM का 'ऑन द स्पॉट' एक्शन: सुधर जाओ कार्यदायी संस्थाओं, वरना नपोगे! 10 मार्च तक अल्टीमेटम


वाराणसी | #बेबाक24

जिले में चल रहे विकास कार्यों में कछुआ चाल अब नहीं चलेगी! जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने गुरुवार को अचानक ग्राउंड जीरो पर उतरकर महकमे में हड़कंप मचा दिया। डीएम का सख्त संदेश साफ है—सरकारी पैसा और जनता का समय बर्बाद करने वालों की अब खैर नहीं। उन्होंने दो टूक कह दिया है कि 10 मार्च के बाद कोई भी बहाना स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जालहूपुर स्कूल में दिखा सख्त तेवर: 15 दिन में हॉस्टल चाहिए!

​निरीक्षण की शुरुआत जालहूपुर स्थित समेकित विद्यालय से हुई। यहाँ हॉस्टल निर्माण की सुस्त रफ्तार देख डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को 15 दिन की मोहलत देते हुए हॉस्टल का काम फिनिश करने को कहा है।

​इतना ही नहीं, डीएम ने स्पष्ट कर दिया कि 10 मार्च तक विद्यालय की एक-एक ईंट अपनी सही जगह पर होनी चाहिए। ग्राम प्रधान को भी चेताया गया है कि स्कूल के बाहर गंदगी दिखी तो जवाबदेही तय होगी। एप्रोच रोड के चौड़ीकरण के लिए भी तत्काल फाइलें दौड़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

पांडेयपुर से बड़ा लालपुर तक 'क्वालिटी चेक'

​मेडिकल कॉलेज हो या निफ्ट (NIFT) का कैंपस, डीएम सत्येंद्र कुमार ने हर जगह निर्माण की गुणवत्ता और समयसीमा को परखा। पांडेयपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के काम को लेकर उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि मानक से समझौता यानी सीधा एक्शन।

बेबाक बात: लापरवाही का दौर खत्म?

​डीएम के इस औचक निरीक्षण ने उन ठेकेदारों और अधिकारियों की नींद उड़ा दी है जो कागजों पर विकास की गंगा बहा रहे थे। जिलाधिकारी ने साफ लफ्जों में कहा है कि विकास परियोजनाएं सरकार की प्राथमिकता हैं, इसमें 'ढिलाई' शब्द के लिए कोई जगह नहीं है।

"10 मार्च आखिरी तारीख है। काम पूरा नहीं हुआ तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।"सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी



Search
Recent News
Popular News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment