ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

ब्लैक आउट मॉक ड्रिल से परखी गई आपदा प्रबंधन की मुस्तैदी

by on | 2026-01-24 08:57:01

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3039


ब्लैक आउट मॉक ड्रिल से परखी गई आपदा प्रबंधन की मुस्तैदी

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश दिवस और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन चूर्क में प्रशासन द्वारा 'ब्लैक आउट मॉक ड्रिल' का सफल आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में विभागीय समन्वय और नागरिक सुरक्षा की तैयारियों का आकलन करना था।

​अभ्यास के दौरान पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप कर 'पूर्ण ब्लैक आउट' की स्थिति पैदा की गई। इस दौरान मेडिकल टीम, सिविल डिफेंस, एनसीसी, फायर सर्विस और आपदा मित्रों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। ड्रिल में विशेष रूप से घर में आग लगने और उसमें फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने (रेस्क्यू ऑपरेशन) का सजीव प्रदर्शन किया गया।

डीएम बद्रीनाथ सिंह और एसपी अभिषेक वर्मा की निगरानी में हुए इस युद्धाभ्यास में नागरिकों को खिड़की-दरवाजे बंद रखने और मोबाइल फ्लैश का प्रयोग न करने जैसे कड़े निर्देश दिए गए। अधिकारियों के अनुसार, इस अभ्यास से न केवल विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनेगा, बल्कि आमजन भी आपदा के समय सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक होंगे।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment