ब्रेकिंग न्यूज़
सोमनाथ में श्रद्धा और शक्ति का सैलाब: पीएम मोदी ने डमरू बजाकर और त्रिशूल थामकर किया 'शौर्य यात्रा' का शंखनाद
ताजा खबर ताजा खबर

शराब तस्करी में फंसी राज्यसभा सांसद के नाम वाली गाड़ी, पति ने दी तहरीर पर वायरल वीडियो ने खोला 'राज'!

by on | 2026-01-24 00:00:57

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3179


शराब तस्करी में फंसी राज्यसभा सांसद के नाम वाली गाड़ी, पति ने दी तहरीर पर वायरल वीडियो ने खोला 'राज'!


​गाजीपुर। उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बिहार के कैमूर में भारी मात्रा में शराब के साथ एक ऐसी स्कॉर्पियो पकड़ी गई, जिस पर राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत के नाम का स्टिकर और भाजपा का झंडा लगा था। अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। एक तरफ सांसद के पति सफाई और कानूनी कार्रवाई की बात कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर वायरल एक पुराने वीडियो ने दावों की पोल खोलनी शुरू कर दी है।

​क्या है पूरा मामला?

​बीती 22 जनवरी को बिहार के कैमूर जिले (थाना मोहनिया) के लुरपूरवा गांव के पास पुलिस ने काले रंग की स्कॉर्पियो-एन (UP 61BQ 9062) को ज़ब्त किया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 277 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। सनसनी तब फैली जब देखा गया कि गाड़ी के पिछले शीशे पर राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत के नाम का स्टिकर और पार्टी का झंडा लगा हुआ था।

​सांसद के पति की सफाई: 'साजिश और दुरुपयोग'

​मामला गरमाते ही सांसद के पति अवधेश सिंह ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है। उनका कहना है:

​इस वाहन या शराब तस्करी से उनका या उनकी पत्नी का कोई लेना-देना नहीं है।

​वाहन स्वामी ने जानबूझकर सांसद के नाम का स्टिकर लगाकर उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की है।

​उन्होंने पुलिस से वाहन मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

​थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

​वायरल वीडियो ने बढ़ाई मुश्किलें, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

​भले ही सांसद खेमा इस गाड़ी से पल्ला झाड़ रहा हो, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक पुराने वीडियो ने मामले को पेचीदा बना दिया है।

​वायरल वीडियो का दावा: सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो में यही स्कॉर्पियो सांसद के पति अवधेश सिंह के काफिले में चलती दिख रही है !

​बेबाक सवाल:

​अब सवाल यह उठता है कि अगर गाड़ी से कोई संबंध नहीं था, तो वह पूर्व में सांसद के परिजनों के काफिले का हिस्सा कैसे थी? क्या यह सिर्फ नाम का दुरुपयोग है या इसके पीछे कोई गहरा गठजोड़?



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment