ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

रामसरोवर पार्क में गूंजे शारदे के वंदना स्वर, वसंत पंचमी पर हुआ भव्य पूजन

by on | 2026-01-23 23:14:37

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3217


रामसरोवर पार्क में गूंजे शारदे के वंदना स्वर, वसंत पंचमी पर हुआ भव्य पूजन

सोनभद्र। सोन संगीत फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को वसंत पंचमी के पावन अवसर पर रावर्ट्सगंज स्थित रामसरोवर पार्क में माँ सरस्वती का भव्य पूजनोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आदि शक्ति का पूजन कर जनपद के जन-कल्याण की कामना की।

​फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशील मिश्रा के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्यकारों और संगीत प्रेमियों का समागम हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. तिवारी ने कहा कि वसंत पंचमी ज्ञान और सृजन का पर्व है। इस दौरान आयोजक मंडल द्वारा मुख्य अतिथि सहित वरिष्ठ शायर अशोक तिवारी व कवि प्रद्युम्न त्रिपाठी को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुधाकर स्वदेश प्रेम, लालता प्रसाद मिश्र, ऋषभ त्रिपाठी सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।



Search
Recent News
Popular News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment