by on | 2026-01-22 22:41:23
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3232
मिर्जापुर। जनपद में धर्मांतरण के सनसनीखेज मामले में वांछित चल रहे मुख्य अभियुक्त फरीद अहमद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को थाना कोतवाली देहात और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम के साथ हुई इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत टीमों को सूचना मिली थी कि धर्मांतरण मामले का मुख्य अभियुक्त फरीद अहमद खड़ंजाफाल क्षेत्र में छिपा है। मुखबिर की सटीक सूचना पर जब पुलिस टीम ने घेराबंदी की, तो खुद को घिरता देख आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग झोंक दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली फरीद के बाएं पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली देहात में धर्मांतरण से संबंधित दो गंभीर मामले दर्ज थे। इस सिंडिकेट में पुलिस पहले ही दो जिम मालिकों और दो जिम ट्रेनरों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई थी कि फरीद अहमद इस पूरे प्रकरण का मुख्य सूत्रधार था। गिरफ्तार फरीद (28 वर्ष) शहर के पक्की सराय घंटाघर इलाके का निवासी है।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/5(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासनिक बयान: "धर्मांतरण जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है, जल्द ही वे भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।" - पुलिस प्रशासन, मिर्जापुर।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'