ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

जब विधायक-सांसद ने फेरा मुंह, तो ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद ही बना डाला पुल

by on | 2026-01-22 22:18:11

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3165


जब विधायक-सांसद ने फेरा मुंह, तो ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद ही बना डाला पुल

कोन (सोनभद्र)। "सरकार और सिस्टम सो रहे हों, तो जनता को खुद ही जागना पड़ता है"—यह बात विकास खंड कोन के रोरवा-गीधिया मार्ग पर रहने वाले ग्रामीणों ने साबित कर दी है। जिस पुलिया के लिए स्थानीय लोग वर्षों से माननीयों की चौखट और विभागों के चक्कर काट रहे थे, उसे अब ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर खुद ही मरम्मत कर लिया है। यह खबर उन नेताओं और अफसरों के गाल पर तमाचा है, जो कागजों पर विकास की गंगा बहाते हैं।

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा 'विकास': 8 साल में ही खुली पोल

​बता दें कि ढोढ़ियाही बंधवाखाडी में आर.एस. विभाग द्वारा करीब 8 साल पहले यह पुलिया बनाई गई थी। लेकिन निर्माण की गुणवत्ता इतनी 'शानदार' थी कि कुछ ही समय में पुलिया ध्वस्त हो गई। सवाल यह उठता है कि जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली सरकार में ऐसी घटिया पुलिया बनी कैसे? क्या टेक्निकल जांच के नाम पर सिर्फ फाइलें रंगी गईं? आज यह पुलिया विभाग के भ्रष्टाचार की जीती-जागती गवाही दे रही है।

सांसद-विधायक को नहीं दिखी जनता की चोट

​यह मार्ग भालुकूदर, अजनिया और गीधिया के लोगों के लिए लाइफलाइन है। पुलिया टूटी होने के कारण आए दिन बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे थे। ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा विधायक, सांसद और संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार सुनाई, लेकिन नतीजा 'ढाक के तीन पात' ही रहा। जब सत्ता के गलियारों से कोई मदद नहीं मिली, तो ग्रामीणों ने कांग्रेस कमेटी (कोन) का दरवाजा खटखटाया।

चंदे से हुआ निर्माण, एकजुटता ने दिखाया दम

​ब्लॉक कांग्रेस महासचिव ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लिया और बैठक बुलाई। बैठक में तय हुआ कि जब सरकार नहीं सुन रही, तो हम खुद करेंगे। ग्रामीणों ने एक-एक रुपया जोड़कर चंदा इकट्ठा किया और श्रमदान कर पुलिया की मरम्मत कर डाली। इस कार्य की ब्लॉक अध्यक्ष मदन गुप्ता ने सराहना की। इस भगीरथ प्रयास में सीताराम यादव, कामेश्वर, आकाश और रंजन सहित दर्जनों ग्रामीणों ने पसीना बहाया।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment