by on | 2026-01-22 22:13:48
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3138
सोनभद्र। अपराधियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा का हंटर लगातार चल रहा है। जिले में अपराधियों के लिए अब छिपने की जगह कम पड़ने लगी है। इसी कड़ी में शाहगंज पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए काफी समय से चकमा दे रहे एक वांछित आरोपी को धर दबोचा है।
हनुमान मंदिर तिराहे पर बिछाया जाल
थाना शाहगंज पुलिस को बुधवार को उस समय सफलता मिली जब टीम ने घेराबंदी कर संजय पटेल (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी कहीं दूर-दराज के जंगलों में नहीं, बल्कि हनुमान मंदिर तिराहे के पास से हुई। आरोपी को शायद गुमान था कि वह पुलिस की नजरों से बचा रहेगा, लेकिन शाहगंज पुलिस की पैनी नजर ने उसकी प्लानिंग पर पानी फेर दिया।
मामला संगीन: बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट का लगा है दाग
गिरफ्तार आरोपी संजय पटेल पर मामूली आरोप नहीं हैं। उस पर थाना शाहगंज में मुकदमा अपराध संख्या 155/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(1), 352, 351 (2) और एससी/एसटी एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। यानी आरोपी पर न केवल सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने बल्कि दलित उत्पीड़न से जुड़ी गंभीर धाराओं का शिकंजा कसा हुआ है।
टीम की मुस्तैदी लाई रंग
अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी घोरावल के सुपरविजन में चलाए गए इस ऑपरेशन को शाहगंज थानाध्यक्ष रामसिंहासन शर्मा और उनकी टीम (का. विनय कुमार) ने अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी की कागजी कार्रवाई पूरी कर उसे सीधे न्यायालय भेज दिया है, जहाँ से उसका अगला ठिकाना जेल तय है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'