by on | 2026-01-22 22:09:01
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3197
बीजपुर (सोनभद्र)। बीजपुर के महुली गांव में गुरुवार की सुबह उस वक्त सन्नाटा खिंच गया, जब गांव के ही एक कुएं में लापता विवाहिता का शव उतराया हुआ मिला। जिस घर में अप्रैल 2023 में शहनाइयां गूँजी थीं, वहां अब मातम का चीख-पुकार है। 22 वर्षीय उमा देवी की मौत ने कई सवाल छोड़ दिए हैं—क्या यह महज एक हादसा है, या फिर इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी है?
मृतका उमा देवी बीते कुछ दिनों से लापता थी। घरवाले उसे हर जगह ढूंढ रहे थे, लेकिन कहीं सुराग नहीं मिला। थक-हारकर ससुर गिरदावल ने बुधवार को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन किसे पता था कि तलाश इतनी खौफनाक मंजिल पर जाकर खत्म होगी। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं में लाश देखी, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
इस घटना ने तब तूल पकड़ लिया जब मृतका के पिता संतलाल (निवासी झीलों) ने मौके पर पहुंचकर मामले को संदिग्ध बताया। पिता का सीधा आरोप है कि यह मौत सामान्य नहीं है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
सबसे हृदयविदारक पहलू यह है कि उमा देवी की मात्र डेढ़ वर्ष की मासूम बेटी अमीषा है। जिसे अभी मां की ममता की सबसे ज्यादा जरूरत थी, उसके सिर से हमेशा के लिए साया उठ गया। अप्रैल 2023 में हुई इस शादी का अंत इतना दर्दनाक होगा, यह किसी ने सोचा न था।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह और नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया गया है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'