ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

by admin@bebak24.com on | 2025-12-24 17:36:45

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3172


मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक


गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की भावना जागृत करने के लिए जिले भर में 'मिशन शक्ति' अभियान (फेज-5.0) पूरे उत्साह के साथ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थानों जैसे रामपुर मांझा, बहरियाबाद, नंदगंज, जमानियां, सुहवल, खानपुर, सादात, रेवतीपुर, जंगीपुर और बिरनो सहित सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जन-जागरूकता अभियान चलाया।

​पुलिस टीमों ने कस्बों, बाजारों, स्कूलों, कॉलेजों और धार्मिक स्थलों के आसपास महिलाओं और छात्राओं को एकत्रित कर उन्हें शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इसमें 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही, नए कानून बी.एन.एस. (BNS) और बी.एन.एस.एस. (BNSS) के प्रावधानों से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने पंफलेट वितरित कर निराश्रित महिला पेंशन और 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' जैसी कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी साझा की।



Search
Recent News
Popular News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment