ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी को पहली शयनयान वंदे भारत की सौगात, बनारस से दिल्ली का सफर होगा आसान
अपराध अपराध

चन्दौली में खाकी का बड़ा प्रहार: अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 33 तस्कर गिरफ्तार

by on | 2026-11-03 23:56:53

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3038


चन्दौली में खाकी का बड़ा प्रहार: अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 33 तस्कर गिरफ्तार

​चन्दौली। उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमाओं पर अवैध शराब का काला कारोबार चलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह पर चन्दौली पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा शिकंजा कसा है। कोतवाली सदर पुलिस ने एक बंद पड़े रेस्टोरेंट में छापेमारी कर 15 पुरुषों और 18 महिलाओं समेत कुल 33 शातिर तस्करों को धर दबोचा है।

​तस्करों के इस नेटवर्क का दायरा कितना बड़ा था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये लोग अंग्रेजी और देशी शराब की बोतलों को अखबारों में लपेटकर और अपने शरीर से चिपकाकर अनोखे तरीके से बिहार खपाने की फिराक में थे। पुलिस ने मौके से 520.7 लीटर अवैध शराब (कुल 2,234 बोतलें व टेट्रा पैक), चार वाहन और 37,690 रुपये नकद बरामद किए हैं।

​बंद पड़े रेस्टोरेंट को बना रखा था तस्करी का अड्डा

​पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 3 नवंबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर त्रिवेणी सिंह अपनी टीम के साथ सकलडीहा तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध पुलिस को देख भागने लगे। एक आरोपी तो भाग निकला, लेकिन पीछे गिरा वैशाली (बिहार) निवासी सुमंत कुमार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पिट्ठू बैग से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।

​कड़ाई से पूछताछ में सुमंत ने जो राज उगले, उससे पुलिस भी सन्न रह गई। उसने बताया कि चन्दौली कस्बे के वार्ड नंबर-5 स्थित एक बंद पड़े 'चन्दौली रेस्टोरेंट' को इस तस्करी का मुख्य अड्डा बनाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल रेस्टोरेंट पर छापा मारा। सीढ़ियों के नीचे बने गुप्त रास्ते से अंदर पहुंची पुलिस ने देखा कि वहां पुरुष और महिलाएं भारी मात्रा में शराब की बोतलों को पैक करने में जुटे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी 33 तस्करों को दबोच लिया।

​शातिर तरीका: शरीर से चिपकाकर और अखबारों में लपेटकर ले जाते थे बिहार

​गिरोह के तस्करी करने का तरीका बेहद शातिराना और हैरान करने वाला था:

  • ​पैक करने का तरीका: शराब की बोतलों को पहले अखबारों में लपेटकर पारदर्शी टेप से मजबूती से चिपकाया जाता था।
  • ​तस्करों की भूमिका: पुरुष तस्कर इन बोतलों को पिट्ठू बैग और कपड़ों के विशेष थैलों में छिपाते थे। वहीं, महिला तस्कर हैंड पर्स, सूटकेस, कपड़ों की आस्तीन और अपने शरीर से बोतलों को चिपकाकर ले जाती थीं।
  • ​परिवहन: इन छोटी-छोटी खेप को सवारी ट्रेनों, सार्वजनिक बसों, टेम्पो और दोपहिया वाहनों के जरिए बिहार पहुंचाया जाता था, जहां इन्हें ऊंचे दामों पर बेचा जाता था।

​प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि स्थानीय शराब ठेकेदारों की मिलीभगत से टेम्पो और बाइकों के जरिए माल बंद रेस्टोरेंट में पहुंचता था। पुलिस ने इस रेस्टोरेंट के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेज दी है।

​भारी मात्रा में ब्रांडेड शराब और वाहन बरामद

​पुलिस ने मौके से विभिन्न नामी ब्रांडों की कुल 2,234 बोतलें, टेट्रा पैक और पाउच (कुल 520.7 लीटर) जब्त किए हैं। बरामद ब्रांडों में सिग्नेचर, रॉयल स्टैग, ब्लेंडर्स प्राइड, ऑफिसर चॉइस, मैकडॉवेल्स, आफ्टर डार्क, 8PM, रॉयल चैलेंज और मैजिक मोमेंट्स शामिल हैं।

​इसके अलावा पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक टेम्पो (UP65 NT 4217), दो मोटरसाइकिलें (UP67 AQ 0802, UP67 AD 9202) और एक टीवीएस मोपेड (UP67 W 7698) के साथ 37,690 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

​गिरफ्तार 33 तस्करों की कुंडली

​गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अधिकांश बिहार के विभिन्न जिलों (पटना, वैशाली, नालंदा, गया, जहानाबाद और रोहतास) के रहने वाले हैं:

  • ​पुरुष तस्कर: रोहित कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र खरवार, सन्नी गुप्ता, चन्द्र प्रकाश, शंकर चौहान, श्रीनिवास पासवान, अखिलेश कुमार, लालबाबू महतो, सुरेन्द्र कुमार यादव, राधेकिशुन राय, मंजय कुमार, मुकेश महतो, राजकुमार राय और सुमंत कुमार।
  • ​महिला तस्कर: शैला देवी, सविता देवी, सुनीता देवी, रेनू देवी, बेबी देवी, ज्योति देवी, रिंकू देवी, सरिता देवी, मोनी, मिंटू देवी, सुलेखा देवी, मीना देवी, रेखा देवी, जासो देवी, शीला देवी, मुस्कान, सुनैना देवी और निभा देवी।

​कानूनी शिकंजा और पुलिस टीम की पीठ थपथपाहट

​इस मामले में कोतवाली सदर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 526/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60(1), 60 और 63 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

​इस सनसनीखेज खुलासे को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह, उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, रामसुजान यादव, मारकण्डेय सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी और महिला बल शामिल रहे। चन्दौली पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment