ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
अपराध अपराध

लापता पल्लव राय मामले में सब 'मैनेज' या कोई रसूखदार? नेताओं की चुप्पी और पुलिस की सुस्ती से उठ रहे संगीन सवाल

by on | 2026-07-05 23:52:45

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3124


लापता पल्लव राय मामले में सब 'मैनेज' या कोई रसूखदार? नेताओं की चुप्पी और पुलिस की सुस्ती से उठ रहे संगीन सवाल


बलिया (नरही)। उत्तर प्रदेश सरकार जहाँ एक तरफ त्वरित न्याय और जीरो टॉलरेंस का ढिंढोरा पीट रही है, वहीं बलिया जिले के नरही थाने की सुस्ती ने इस दावों की पोल खोल कर रख दी है। फरवरी से परिवार का 'एकलौता लाल' लापता है, लेकिन पुलिस की फाइलें रेंगने का नाम नहीं ले रही हैं। देश की सरहद पर रक्षा करने वाले वायुसेना के वारंट ऑफिसर वशिष्ठ राय आज अपने ही सिस्टम के आगे बेबस होकर हाथ जोड़ने को मजबूर हैं। उनका 30 वर्षीय भतीजा पल्लव राय बीते 14 फरवरी से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब है।

लापरवाही की पराकाष्ठा: CDR के सुराग पर भी पुलिस के हाथ क्यों कांप रहे?

सूत्रों के अनुसार, पुलिस को पल्लव के मोबाइल नंबरों (7677488261 और 8726363768) की CDR (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) मिल चुकी है। इसमें उन नंबरों और चेहरों का साफ पता चला है, जिनसे पल्लव की आखिरी वक्त में सबसे ज्यादा बातचीत हुई थी। इसके बावजूद पुलिस उन संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ करने से कतरा रही है। सवाल उठ रहा है कि क्या नरही पुलिस किसी रसूखदार के दबाव में काम कर रही है?


एडीजी से लेकर डीजीपी तक गुहार, नतीजा सिफर

पीड़ित परिवार ने न्याय के लिए हर दरवाजा खटखटाया है। वाराणसी के एडीजी से लेकर लखनऊ में डीजीपी तक की चौखट पर न्याय की भीख मांगी गई। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस संदर्भ संख्या: 40019326005541) पर भी शिकायत दर्ज है, लेकिन धरातल पर नतीजा शून्य है।

नेताओं ने भी फेरा मुंह, जनता में उठे सवाल

इस दुखद घड़ी में क्षेत्र के बड़े राजनेताओं की संवेदनहीनता भी उजागर हुई है। पीड़ित परिवार की सुधि लेने न तो पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी पहुंचे और न ही नारद राय। यहाँ तक कि वर्तमान विधायक संग्राम यादव ने भी इस गंभीर मामले से दूरी बना रखी है। क्षेत्र में यह चर्चा जोरों पर है कि कहीं इस पूरे मामले को 'मैनेज' तो नहीं किया जा रहा है? इकलौते वारिस के इंतजार में बूढ़े पिता और परिवार की आँखें पथरा गई हैं।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment