ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी को पहली शयनयान वंदे भारत की सौगात, बनारस से दिल्ली का सफर होगा आसान
ताजा खबर ताजा खबर

बलिया में पशु तस्करों पर नरही पुलिस का बड़ा प्रहार! दो वांछित गिरफ्तार, बेज़ुबान गोवंश मुक्त

by on | 2026-11-03 17:08:14

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3061


बलिया में पशु तस्करों पर नरही पुलिस का बड़ा प्रहार! दो वांछित गिरफ्तार, बेज़ुबान गोवंश मुक्त

​बलिया (बेबाक 24): जिले में गो-तस्करी के काले कारोबार पर नकेल कसते हुए नरही थाना पुलिस ने एक बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। खाकी ने न सिर्फ दो शातिर वांछित अभियुक्तों को दबोच लिया है, बल्कि बेज़ुबानों की तस्करी के एक पूरे तंत्र को तगड़ा झटका दिया है।

​क्या है पूरा मामला?

​मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि बीते 30 अक्टूबर को नरही पुलिस ने चेकिंग के दौरान गोवंशों से लदी एक पिकअप गाड़ी को अपने कब्जे में लिया था। गाड़ी के अंदर पांच गोवंशों को बेहद क्रूरता और निर्दयता से बांधकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस की इस दबिश के दौरान आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे थे।

​शिवगंगा ढाबे के पास से धरे गए आरोपी

​घटना के बाद से ही पुलिस की टीमें फरार तस्करों की तलाश में जुटी हुई थीं। 2 नवंबर को नरही पुलिस को सटीक मुखबिरी के आधार पर बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने शिवगंगा ढाबे के पास स्थित नहर पुलिया पर घेराबंदी कर फरार चल रहे दोनों अभियुक्तों—मुख्तार खान और वाहन संचालक सुनील वर्मा को धर दबोचा।

​क्रिमिनल बैकग्राउंड:

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त मुख्तार खान का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह लंबे समय से इस तरह की अवैध गतिविधियों में लिप्त था।

​वैधानिक कार्रवाई कर भेजा जेल

​नरही पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें अदालत पेश कर दिया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

​गो-तस्करों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ नरही पुलिस की इस त्वरित और कड़े रुख वाली कार्रवाई को क्षेत्र में पुलिस का बड़ा और असरदार एक्शन माना जा रहा है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment