ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
ताजा खबर ताजा खबर

जन औषधि के नाम पर 'लूट': सोनभद्र मेडिकल कॉलेज में प्राइवेट दवाओं का जखीरा बरामद, छापेमारी से मचा हड़कंप

by admin@bebak24.com on | 2025-12-23 22:38:10

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3235


जन औषधि के नाम पर 'लूट': सोनभद्र मेडिकल कॉलेज में प्राइवेट दवाओं का जखीरा बरामद, छापेमारी से मचा हड़कंप


सोनभद्र। गरीबों को सस्ती दवाएं दिलाने के नाम पर खुले जन औषधि केंद्र अब अवैध कमाई का अड्डा बन चुके हैं। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज सोनभद्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रशासनिक अधिकारी डॉ. तपन मंडल की अगुवाई में टीम ने छापेमारी की। जांच में केंद्र के भीतर भारी मात्रा में प्राइवेट कंपनियों की महंगी दवाइयां बरामद हुईं, जिन्हें मरीजों को जेनेरिक बताकर बाजार भाव पर बेचा जा रहा था।

अधिकारियों की मिलीभगत पर सवाल:

छापेमारी के दौरान केंद्र संचालक ने चौंकाने वाला तर्क दिया। उसने कहा कि डॉक्टरों द्वारा लिखी गई दवाइयां बेचना उसकी मजबूरी है, वरना केंद्र का खर्च भी नहीं निकलता। इस खुलासे ने स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज प्रशासन की मिलीभगत की ओर इशारा किया है। कार्रवाई के डर से संचालक केंद्र बंद कर फरार हो गया है। टीम ने मौके पर मरीजों के बयान भी दर्ज किए हैं, जिन्होंने महंगी दवाएं थमाने की पुष्टि की है।



Search
Recent News
Popular News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment