by on | 2026-11-01 14:15:57
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3003
जालंधर | बेबाक24 न्यूज़
पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों युवक जन्मदिन की पार्टी से कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस लाइन के पास बने पुल पर उनकी कार नगर निगम की खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान विदित ओलक और आरव तलवाड़ के रूप में हुई है। विदित ओलक, पंजाबी संगीत कंपनी स्पीड रिकॉर्ड के संचालक दिनेश के बेटे थे, जबकि आरव तलवाड़ मिठाई की दुकान पप्पी स्वीट्स के संचालक के बेटे थे।
हादसे की सूचना मिलने पर थाना बारादरी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों के शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।
थाना बारादरी के प्रभारी निरीक्षक साहिल चौधरी के अनुसार, पुलिस को रविवार तड़के करीब 3 बजे हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी पुल पर सफाई कर रहे थे। कूड़ा एकत्र करने और उसे ले जाने के लिए वहां ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी की गई थी।
पुलिस के मुताबिक, कार बीएमसी चौक से बीएसएफ चौक की ओर जा रही थी। इसी दौरान वह खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई।
हादसे के समय कार में कुल 5 युवक सवार थे। इनमें से 2 की मौत हो गई, जबकि अन्य 3 युवक हादसे के बाद अपने घर चले गए।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों ने पुलिस से आगे की कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों युवकों के शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए।
जन्मदिन की खुशी से लौट रहे दो परिवारों के युवकों की इस हादसे में जान चली गई। पुल पर सफाई के दौरान खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुई टक्कर ने सड़क पर सुरक्षा और सफाई कार्यों के दौरान उचित संकेतक एवं चेतावनी व्यवस्था की जरूरत को फिर सामने ला दिया है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'