by on | 2026-09-19 22:58:00
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3093
बलिया: प्रशासन जब संवेदनशील हो और जिम्मेदारी का एहसास दिल में हो, तो व्यवस्था की चौखट तक गरीब और अनाथों को न्याय मिलते देर नहीं लगती। कुछ ऐसा ही नजारा बलिया में देखने को मिला, जहां संचार माध्यमों में उठी एक खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मनियर नगर पंचायत की अनाथ बेटी खुशबू की सुध ली और पूरे परिवार की तकदीर बदलने वाली पहल कर दिखाई।
मनियर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 की रहने वाली खुशबू प्रसाद के सिर से माता-पिता (पिता स्व. वीरेंद्र गोंड और माता स्व. रंजू देवी) का साया उठ चुका है। चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी खुशबू पर ही दो छोटी बहनों और एक भाई के पालन-पोषण का पहाड़ जैसा बोझ आन पड़ा था। करीब दो माह पूर्व उसे नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग पर काम तो मिला, लेकिन इतने भर से परिवार की जरूरतें पूरी होना नामुमकिन था।
कलेक्ट्रेट बुलाकर सुनी पीड़ा, दिए कड़े निर्देश
खबर मिलते ही डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने ईओ मनियर के जरिए खुशबू को अपने कार्यालय कक्ष में बुलाया। खुद बैठकर उसकी आपबीती सुनी और उसके बाद जो फैसले लिए, उसने प्रशासनिक संवेदनशीलता की मिसाल पेश कर दी:
बेबाक 24 की इस विशेष रिपोर्ट में साफ है कि अगर जिम्मेदार अफसर ठान लें, तो फाइलें भी दौड़ती हैं और योजनाओं का हक सही हाथों तक पहुंचता भी है। अनाथ भाई-बहनों के चेहरे पर लौटी यह मुस्कान बताती है कि बलिया प्रशासन की यह पहल कागजी नहीं, बल्कि धरातल पर उतरी एक बड़ी नजीर है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'