by on | 2026-09-16 22:49:23
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3057
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को तारामंडल क्षेत्र में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) गोरखपुर द्वारा संचालित अत्याधुनिक चैरिटेबल ब्लड सेंटर का औपचारिक उद्घाटन किया। 2,500 वर्गफुट में लगभग ₹80 लाख की लागत से तैयार इस सेंटर में 400 यूनिट रक्त भंडारण की क्षमता है। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने केंद्र की सुविधाओं और उपकरणों का बारीकी से निरीक्षण किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने रक्तदान के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा, "अस्पतालों में आधुनिक तकनीक और दवाएं तो दी जा सकती हैं, लेकिन रक्त कृत्रिम रूप से नहीं बनाया जा सकता।" उन्होंने चिकित्सकों से सोशल मीडिया का उपयोग कर स्वैच्छिक रक्तदान अभियान तेज करने की अपील की, ताकि पेशेवर रक्तदाताओं पर निर्भरता और उससे होने वाले संक्रमण के खतरे को रोका जा सके।
स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए CM योगी ने कहा कि कभी पूर्वी यूपी के लिए अभिशाप रहा इंसेफेलाइटिस अब मच्छर और माफिया की तरह पूरी तरह समाप्त हो चुका है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 75 जिलों में 85 मेडिकल कॉलेज और 2 एम्स (AIIMS) क्रियाशील हैं। साथ ही MBBS सीटें 4,600 से बढ़कर 13,500 से अधिक हो चुकी हैं। सरकार हर जिला अस्पताल में 10-10 बेड की डायलिसिस यूनिट भी स्थापित कर रही है। कार्यक्रम में महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, IMA अध्यक्ष डॉ. आरपी शुक्ला और विधायक विपिन सिंह सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'