by on | 2026-09-10 11:16:37
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3053
बक्सर (बिहार): नगर परिषद बक्सर ने बकायेदारों और कर चोरी के मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में नगर परिषद ने जिले के व्यवसायी सह भाजपा नेता प्रदीप राय को भारी होल्डिंग टैक्स (संपत्ति कर) बकाया का नोटिस जारी किया है। नगर परिषद के अनुसार, प्रदीप राय शहर के प्रमुख होल्डिंग टैक्स बकायेदारों में शामिल हैं और उन पर वर्ष 1992 से 2026-27 तक का कुल ₹47,79,375 टैक्स बकाया है।
दो वार्डों की संपत्तियों पर अलग-अलग मांग पत्र
नगर परिषद ने वार्ड नंबर 22 और 23 स्थित संपत्तियों का मूल्यांकन कर मांग रसीद (Property Tax Demand Notice) जारी की है:
अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से कर जमा न करने के कारण नियमानुसार शास्ति लगाई गई है।
आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत से खुलासा, हमले का आरोप
पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुशवाहा ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि आरटीआई कार्यकर्ता शिवप्रकाश राय द्वारा डीएम लोक शिकायत निवारण में मामला दर्ज कराने के बाद यह मामला सामने आया। आरोप है कि मामला उजागर होने के बाद आरटीआई कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला कराया गया तथा उन पर मुकदमे दर्ज कराए गए। इसके अतिरिक्त, मामले से जुड़े स्थानीय पत्रकारों को भी धमकाने व दबाव बनाने का प्रयास किया गया।
प्रशासनिक पक्ष
बक्सर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार ऋत्विक ने पुष्टि की कि होल्डिंग टैक्स भुगतान हेतु नोटिस भेजा गया है। व्यवसायी द्वारा निर्धारण पर आपत्ति जताते हुए अपील दायर की गई है। नगर परिषद कर्मियों द्वारा स्थल मापी व पुनर्मूल्यांकन के बाद अंतिम टैक्स राशि निर्धारित की जाएगी। मामले की अगली सुनवाई जिलाधिकारी (डीएम) के समक्ष होनी तय है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'