by on | 2026-02-07 20:43:21
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3025
पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान मस्तू (36 वर्ष) और राकेश चौबे (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो डाला मार्केट के शीतला मंदिर इलाके के ही रहने वाले हैं। इनके पास से पुलिस ने दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है।
पुलिस की कड़ाई के आगे इन चोरों ने सारे राज उगल दिए। पूछताछ में पता चला कि ये कोई नौसिखिए नहीं, बल्कि मंझे हुए खिलाड़ी हैं। इन्होंने स्वीकार किया कि बरामद मोटरसाइकिलें डाला शीतला मंदिर के पास से पार की थीं, तो वहीं स्कूटी राबर्ट्सगंज के लोढ़ी अस्पताल कॉलोनी से उड़ाई थी।
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में चली इस मुहिम ने साफ कर दिया है कि चोपन की सरहद में अपराध का रास्ता सीधे जेल की सलाखों तक जाता है।
बेबाक टिप्पणी: जनता की मेहनत की कमाई पर डाका डालने वाले ये शातिर अब पुलिस की शख्ती का लुत्फ उठाएंगे। सवाल यह है कि आखिर ये चोर इतने बेखौफ कैसे हो गए थे कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगहों को भी नहीं बख्शा?
गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी डाला उप-निरीक्षक घनश्याम तिवारी, हेड कांस्टेबल छोटेलाल, राम सिंह और कांस्टेबल गोविंद कुमार शामिल रहे। इन जवानों की मुस्तैदी ने एक बार फिर खाकी का इकबाल बुलंद किया है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'