by on | 2026-11-07 21:56:53
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3053
बलिया: जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर गांधी चौक से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जो खाकी की कार्यशैली और सुरक्षा के दावों पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है। यहां एक महिला ने जब अपनी इज्जत बचाने के लिए मनचले की करतूत की शिकायत उसके घर की, तो दबंगों ने न्याय मांगने गए पति-पत्नी पर ही लाठी-डंडों से कातिलाना हमला बोल दिया। इस क्रूरता में महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और वह अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।
क्या है पूरा मामला?
पीड़ित पति के मुताबिक, रतसर गांधी चौक इलाके में पड़ोस का एक मनचला युवक उसकी पत्नी को देखकर आए दिन छींटाकशी और अभद्र टिप्पणियां करता था। तंग आकर महिला ने जब यह बात अपने पति को बताई, तो एक जिम्मेदार नागरिक की तरह पति सीधे उस युवक के घर पहुंचा और उसके पिता से बेटे की इस घिनौनी हरकत की शिकायत की।
लेकिन, आरोप है कि वहां इंसाफ मिलने के बजाय दबंगई देखने को मिली। शिकायत से आग बबूला हुआ युवक हाथ में लाठी-डंडा लेकर मौके पर आ धमका और देखते ही दोनों पति-पत्नी पर टूट पड़ा। मारपीट के दौरान महिला के सिर पर लाठी से ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।
पुलिस पर उठे गंभीर सवाल: पीड़ित पर ही दर्ज कर दिया मुकदमा!
हद तो तब हो गई जब वारदात के बाद पीड़ित पति न्याय की गुहार लगाने थाने पहुंचा। आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश की और पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, उल्टा पीड़ित पक्ष के खिलाफ ही मुकदमा ठोक दिया गया। इस पूरे खेल के बाद रतसर चौकी पुलिस की भूमिका पर गंभीर और एकपक्षीय कार्रवाई के सवाल खड़े हो रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ खौफनाक वीडियो
इस पूरी घटना से जुड़ा एक मारपीट का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई है और आम जनता के बीच पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो और गंभीर आरोपों के बाद बलिया के आला अधिकारी इस मामले में क्या एक्शन लेते हैं। फिलहाल, पीड़ित परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दबंगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और न्याय की गुहार लगाई है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'