by on | 2026-11-05 23:24:47
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3058
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मु मुहाने पर खड़े होने और उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद फिलहाल मतदान की तारीखों पर सस्पेंस के बादल छाए हुए हैं। इस बीच, राज्य के हजारों ग्राम प्रधानों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। पंचायती राज विभाग ने प्रधानों का प्रशासक के रूप में कार्यकाल अगले छह महीने के लिए और बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है। विभाग की तरफ से इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है।
25 नवंबर को समाप्त हो रहा है वर्तमान कार्यकाल
गौरतलब है कि यूपी में कुल 57,694 ग्राम प्रधानों को बीते 26 मई को प्रशासक के पद पर नियुक्त किया गया था। उस समय यह तय किया गया था कि ये सभी प्रधान छह महीने की अवधि के लिए या फिर उससे पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने तक प्रशासक के रूप में अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे। अब चूंकि इन छह महीनों का कार्यकाल आगामी 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है और चुनाव प्रक्रिया में देरी के आसार हैं, ऐसे में सरकार एक बार फिर इनके कार्यकाल को विस्तार देने की पूरी तैयारी में जुट गई है।
हाईकोर्ट के निर्देश और असमंजस की स्थिति
राज्य में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश आ चुका है कि चुनाव तीन महीने के भीतर कराए जाएं, लेकिन जमीनी स्तर पर प्रशासनिक तैयारियों और औपचारिकताओं के चलते फिलहाल वोटिंग की तारीखों पर असमंजस बरकरार है। ऐसे में गांवों के विकास कार्य और प्रशासनिक कार्य बाधित न हों, इसके मद्देनजर पंचायती राज विभाग ने मास्टरस्ट्रोक चलते हुए प्रधानों का कार्यकाल छह महीने और बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।
प्रमुख बिंदु:
कुल प्रधान: 57,694 ग्राम प्रधान
पूर्व नियुक्ति तिथि: 26 मई (प्रशासक के रूप में)
कार्यकाल समाप्ति: 25 नवंबर
प्रस्तावित विस्तार: अगले 6 महीने के लिए कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी
शासन की मुहर लगते ही प्रदेश के लाखों ग्रामीणों और प्रधानों को आधिकारिक तौर पर इसकी सौगात मिल जाएगी। खब़र बेबाक 24 इस पूरे घटनाक्रम पर लगातार अपनी पैनी नज़र बनाए हुए है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'