by on | 2026-02-07 18:35:33
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3210
गोंडा/यमुनानगर: यूपी एसटीएफ (STF) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराधी चाहे पाताल में भी छुप जाए, कानून के हाथ वहां तक पहुँच ही जाते हैं। गोंडा पुलिस की नाक में दम करने वाले 50,000 के इनामी बदमाश रितिक सिंह उर्फ बिल्लू को एसटीएफ ने हरियाणा के यमुनानगर से दबोच लिया है।
लोकेशन हरियाणा, एक्शन यूपी एसटीएफ का
गिरफ्तारी का यह हाई-वोल्टेज ड्रामा 06 फरवरी की दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। एसटीएफ की टीम ने सटीक इनपुट के आधार पर हरियाणा के जगाधरी (यमुनानगर) में धावा बोला। 'पीके ब्रदर्स फैक्ट्री' के पास से बिल्लू को उस वक्त दबोचा गया, जब उसे लगा था कि वह दूसरे राज्य में सुरक्षित है।
गुनाहों का कच्चा चिट्ठा: सेंधमारी से लेकर गैंगस्टर एक्ट तक
पूछताछ में बिल्लू ने जो कबूलनामे किए हैं, वो चौंकाने वाले हैं। उसने अपने गैंग (मलखान, जाकिर, रिजवान, सनी, योगेश और अंकित) के साथ मिलकर गोंडा के कई इलाकों में आतंक मचा रखा था:
लक्षनपुरवा डेहरास: बियर शॉप में बड़ी सेंधमारी।
धरमनगर: बियर की दुकान को बनाया निशाना।
मोहना: शराब की दुकान में चोरी का नाकाम प्रयास।
नोट: अभियुक्त पर थाना परसपुर में चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत आधा दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।
टीम और कार्रवाई
अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार दीक्षित के नेतृत्व में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार बिल्लू को अब गोंडा के थाना परसपुर में दाखिल कर दिया गया है, जहाँ पुलिस उसकी 'खातिरदारी' और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'