ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
अपराध अपराध

ऑपरेशन चक्रव्यूह' का बड़ा धमाका: 100 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर नत्थू गिरफ्तार

by admin@bebak24.com on | 2025-12-21 22:50:49

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3116


ऑपरेशन चक्रव्यूह' का बड़ा धमाका: 100 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर नत्थू गिरफ्तार


वाराणसी। कमिश्नरेट पुलिस की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत वरुणा जोन की सारनाथ पुलिस को नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। शनिवार की रात 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत पुलिस ने घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 100 ग्राम नाजायज हेरोइन बरामद हुई है।

अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की फिराक में था तस्कर:

एसीपी विदुष सक्सेना के नेतृत्व में सारनाथ पुलिस टीम जब सिंहपुर नव-निर्मित प्लाटिंग के पास पहुंची, तो मुखबिर की सूचना सटीक निकली। रात करीब 9:45 बजे पुलिस ने नत्थू राजभर (28 वर्ष) को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से नशीले पदार्थ के अलावा 300 रुपये नकद भी मिले। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।



Search
Recent News
Popular News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment