ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
अपराध अपराध

बलिया: आयुष हत्याकांड में पुलिस का बड़ा प्रहार; 5 बदमाशों का 'हाफ एनकाउंटर', मुख्य आरोपी के सरेंडर के बाद हुई कार्रवाई

by admin@bebak24.com on | 2025-12-21 21:35:49

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3081


बलिया: आयुष हत्याकांड में पुलिस का बड़ा प्रहार; 5 बदमाशों का 'हाफ एनकाउंटर', मुख्य आरोपी के सरेंडर के बाद हुई कार्रवाई

बलिया | बेल्थरारोड के चर्चित आयुष यादव हत्याकांड में बलिया पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की है। मुख्य साजिशकर्ता रॉबिन सिंह द्वारा सरेंडर किए जाने के मात्र 7 घंटे के भीतर, पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान हत्याकांड में शामिल 5 अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में पांचों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

साजिश से लेकर सरेंडर तक का घटनाक्रम

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश शुक्ल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आयुष यादव की हत्या की पूरी पटकथा रॉबिन सिंह, पवन सिंह और राजवर्मा ने मिलकर लिखी थी। इस हत्याकांड में राहुल वर्मा ने मुखबिरी की भूमिका निभाई थी। पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए मुख्य आरोपी रॉबिन सिंह ने शनिवार को मऊ कोतवाली में सरेंडर कर दिया था।

चैनपुर बंधे के पास आधी रात को हुई मुठभेड़

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर बंधे के पास कुछ बदमाश वाहनों के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जब घेराबंदी की, तो बदमाशों ने जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से 5 बदमाश घायल हो गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची :

- नितीश यादव (शूटर) - निवासी नवादा, थाना भीमपुरा।

- आशीष यादव (शूटर) - निवासी विसुनपुर बलेसर, थाना भीमपुरा।

- दिलीप यादव उर्फ राका (शूटर) - निवासी कटया, थाना भीमपुरा।

- राहुल वर्मा (मुखबिर) - निवासी वार्ड नंबर 5, बेल्थरारोड।

- आनंद वर्मा (सहयोगी) - निवासी डुमरी, थाना रामपुर, मऊ (भागते समय घेराबंदी कर पकड़ा गया)।

CCTV फुटेज से हुई शूटरों की पहचान

एएसपी के अनुसार, घायल बदमाश नितीश यादव, आशीष यादव और दिलीप यादव उर्फ राका वही शूटर हैं जो 13 दिसंबर को आयुष यादव की हत्या के समय सीसीटीवी कैमरे में नजर आए थे। इन बदमाशों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

बरामदगी और वर्तमान स्थिति

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल किए गए निम्नलिखित सामान बरामद किए हैं:

- दो कारें (हैरियर और ऑरा)

- दो मोटरसाइकिलें

- अवैध तमंचे और कारतूस

सभी घायल बदमाशों का इलाज सदर अस्पताल बलिया में कड़ी सुरक्षा के बीच चल रहा है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Search
Recent News
Popular News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment