ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
अपराध अपराध

शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद लुटेरा दबोचा, अंतरराज्यीय गैंग के कारनामों का खुलासा

by admin@bebak24.com on | 2025-12-20 17:59:31

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3191


शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ के बाद लुटेरा दबोचा, अंतरराज्यीय गैंग के कारनामों का खुलासा


विशेष संवाददाता, सोनभद्र।

सोनभद्र जनपद के शक्तिनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने साहस का परिचय देते हुए एक शातिर लुटेरे को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। नवागत क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय के कुशल निर्देशन और थानाध्यक्ष नयन कमल दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 20 दिसंबर की रात करीब 01:10 बजे घेराबंदी कर आरोपी साजन को पकड़ा।

मुठभेड़ का विवरण:

मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने झरना बस्ती मोड़ पर जाल बिछाया था। खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई, जो आरोपी के बाएं पैर में लगी। मौके से भारी मात्रा में सफेद और पीली धातु के आभूषण बरामद हुए हैं।

झारखंड तक फैला था जाल:

पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि उसका गिरोह संगठित तरीके से काम करता था। गिरोह के सदस्य रोहित का काम सोनार की रेकी करना था। साजन ने यह भी स्वीकार किया कि उसके साथियों (रोशन और सोनू) ने 29 नवंबर को झारखंड के नगर उटारी में एक सोनार को गोली मारकर लूट की थी।

पुलिस टीम की सराहना:

इस सफल ऑपरेशन में थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे, बीना चौकी प्रभारी जितेन्द्र सरोज, और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। फरार तीन अन्य आरोपियों (रोशन, सोनू और रोहित) की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की इस मुस्तैदी पर हर्ष व्यक्त किया है।



Search
Recent News
Popular News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment