ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी हादसे में छोटे बेटे अबान की मौत, कसारी-मसारी में पिता-चाचा की कब्रों के पास ही होगा सुपुर्द-ए-खाक
ताजा खबर ताजा खबर

प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वाला गिरफ्तार, 135 बंडल बरामद

by admin@bebak24.com on | 2025-12-18 21:18:56

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3116


प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वाला गिरफ्तार, 135 बंडल बरामद


खुटहन पुलिस की कार्रवाई: शेखूपुर मोड़ के पास से अभियुक्त दबोचा गया

जौनपुर। जनपद की खुटहन पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से भारी मात्रा में चाइनीज मांझे के रील बरामद किए हैं, जो पर्यावरण और जनहानि के लिए बेहद खतरनाक माने जाते हैं।

मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी

थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गौसपुर के शेखूपुर मोड़ के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने की फिराक में है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और अभियुक्त राना कुमार पुत्र सालिक राम को गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी का विवरण

तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से पुलिस को निम्नलिखित सामग्री बरामद हुई:

  • कुल रील: 135 बंडल (60 बड़े और 75 छोटे रील)।
  • कुल वजन: लगभग 6.5 किलोग्राम।
  • अन्य: सफेद कपड़े में लपेटे हुए दो बड़े और दो छोटे रील।

विधिक कार्रवाई

पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मु.अ.सं. 376/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223बी, 293, 125 और 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय, उ.नि. सत्येन्द्र नरायन सिंह, कांस्टेबल पुष्पेन्द्र वर्मा और मान सिंह शामिल रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जानलेवा मांझे की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment