ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी को पहली शयनयान वंदे भारत की सौगात, बनारस से दिल्ली का सफर होगा आसान
ताजा खबर ताजा खबर

सड़क हादसे में घायल अधेड़ व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

by admin@bebak24.com on | 2025-12-13 18:38:48

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3136


सड़क हादसे में घायल अधेड़ व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत


सोनभद्र। बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिरसोती में मोटरसाइकिल से हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान अंजनी कुमार बियार पुत्र दीनदयाल बियार (उम्र लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे के बाद उन्हें पहले रिंहद स्थित धन्वंतरि चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सिंगरौली के बैढन अस्पताल रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पर बैढन पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।

बीजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, मृतक के भाई शंकर बियार निवासी गोभा (मध्य प्रदेश) की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। तहरीर में बताया गया कि सिरसोती गांव में मोटरसाइकिल संख्या MP 66 ZD 2862 ने टक्कर मारी थी। मामले में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment