ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी को पहली शयनयान वंदे भारत की सौगात, बनारस से दिल्ली का सफर होगा आसान
ताजा खबर ताजा खबर

आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम: 50 कारीगरों को नि:शुल्क विद्युत चलित चाक वितरित

by admin@bebak24.com on | 2025-12-13 00:01:02

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3163


आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम: 50 कारीगरों को नि:शुल्क विद्युत चलित चाक वितरित


​मऊ, (प्रतिनिधि)। उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड द्वारा आयोजित एक दिवसीय माटी कला जागरूकता कार्यक्रम एवं नि:शुल्क विद्युत चलित चाक वितरण समारोह शुक्रवार को व्हाइट पैलेस, निजामुद्दीन पुरा, मऊ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष, श्री मनोज राय जी उपस्थित रहे।

​इस अवसर पर उत्तर प्रदेश खादी ग्राम उद्योग बोर्ड द्वारा खादी ग्राम उद्योग विकास एवं सतत प्रोत्साहन नीति के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों का पुरस्कार वितरण भी किया गया।

​योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाएं: जिला पंचायत अध्यक्ष

​कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला ग्राम उद्योग अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, लीड बैंक मैनेजर और जिला सूचना अधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज राय ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

​उन्होंने जोर देकर कहा, "माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री जी ने आह्वान किया है कि हम आत्मनिर्भर बनेंगे और 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाएंगे। इसके लिए सरकारी योजनाओं का अधिकतम प्रचार-प्रसार करें और पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाएं।"

​कार्यक्रम के दौरान 50 नग नि:शुल्क विद्युत चलित चाक का वितरण किया गया, जिससे माटी कला से जुड़े कारीगरों को आधुनिक तकनीक से जुड़ने का मौका मिलेगा। इसके अतिरिक्त, जनपद के प्रत्येक विकास खंड से दो-दो उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को भी सम्मानित किया गया। लीड बैंक मैनेजर ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री ग्राम उद्योग रोजगार योजना आदि के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment