ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी को पहली शयनयान वंदे भारत की सौगात, बनारस से दिल्ली का सफर होगा आसान
अपराध अपराध

एडीजी नवीन अरोरा का कड़ा रुख—त्योहारों से चुनाव तक, वाराणसी ज़ोन में अपराधियों की शामत!

by on | 2026-11-07 23:19:22

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3042


एडीजी नवीन अरोरा का कड़ा रुख—त्योहारों से चुनाव तक, वाराणसी ज़ोन में अपराधियों की शामत!

​वाराणसी (बेबाक 24 )। आगामी त्योहारों पर सुरक्षा का पुख्ता घेरा, अपराध पर ज़ीरो टॉलरेंस और विधानसभा चुनाव की अभी से 'सर्जिकल' तैयारी—अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) वाराणसी ज़ोन, नवीन अरोरा ने शनिवार को ज़ोन कार्यालय में क्राइम रिव्यू मीटिंग के दौरान महकमे के आला अफसरों की क्लास ली। एडीजी ने दो टूक शब्दों में साफ़ कर दिया कि महकमे में औपचारिकता और लापरवाही अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी; परिणाम शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप ही देने होंगे।

​इस हाई-लेवल समीक्षा बैठक में वाराणसी, मीरजापुर और आजमगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी, एसएसपी और सभी जिलों के एसपी मौजूद रहे।

​बैठक के 5 बड़े फैसले और कड़े निर्देश:

​सड़क हादसों पर 'ज़ीरो फैटेलिटी' का लक्ष्य

​हॉटस्पॉट की पहचान: सड़क हादसों में मौतों का आंकड़ा शून्य पर लाने के लिए दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (हॉटस्पॉट्स) को चिह्नित कर विशेष कार्ययोजना बनेगी।


​सख्त ट्रैफिक मैनेजमेंट: अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलेगा।


​असरदार पैदल गश्त: एडीजी ने सख्त लहजे में कहा कि "फुट पेट्रोलिंग सिर्फ औपचारिकता न बने, इसका ज़मीन पर असर दिखना चाहिए।"


. 'ऑपरेशन तलाश'—गुमशुदा बच्चों की तुरंत बरामदगी

​बच्चों की गुमशुदगी और अपहरण के मामलों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


​ज़ोन स्तर पर 'ऑपरेशन तलाश' चलाकर ऐसे मामलों का तुरंत निस्तारण और बच्चों की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित की जाएगी।


​ त्योहारों पर परिंदा भी पर न मार सके!

​दीपावली, छठ और देव दीपावली को लेकर सभी ज़िलों में अलर्ट मोड।


​छठ घाटों और नदियों के किनारे सीसीटीवी (CCTV), पर्याप्त लाइट, लाउडस्पीकर एनाउंसमेंट, बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती और ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था होगी।


​भीड़भाड़ वाले इलाकों में अराजक तत्वों को चिह्नित कर सीधे जेल भेजने की तैयारी।


​ तकनीक से कसेगा शिकंजा—त्रिनेत्र और यक्ष ऐप

​लंबित विवेचनाओं के तुरंत निपटारे के लिए नियमित 'अर्दली रूम' लगेंगे।


​वांछित और इनामी अपराधियों को दबोचने के लिए 'त्रिनेत्र' और 'यक्ष' ऐप का आक्रामक इस्तेमाल होगा।


​विधानसभा चुनाव: अपराधियों पर 'एनएसए और गैंगस्टर' की तैयारी

​आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र अभी से क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथों की पहचान शुरू करने के आदेश।


​बीट आरक्षी और हल्का सब-इंस्पेक्टर अपने-अपने इलाकों के अपराधियों का भौतिक सत्यापन करेंगे।


​समाज विरोधी तत्वों पर NSA, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, गोवध निवारण, शस्त्र अधिनियम, NDPS और आबकारी अधिनियम के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई की जाएगी।


​ बैठक में मौजूद रहे ये बड़े अफ़सर:

​समीक्षा बैठक में डीआईजी वाराणसी वैभव कृष्ण, डीआईजी मीरजापुर पूनम, डीआईजी आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह सहित जौनपुर और आजमगढ़ के एसएसपी तथा गाजीपुर, चंदौली, मीरजापुर, सोनभद्र, भदोही, बलिया और मऊ के एसपी मौजूद रहे।

​ बेबाक 24 की नज़र: एडीजी नवीन अरोरा के इन सख्त रवैये से साफ है कि आने वाले दिनों में वाराणसी ज़ोन में न तो अपराधियों की खैर है और न ही काम में ढिलाई बरतने वाले पुलिसकर्मियों की!




Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment