by on | 2026-11-07 21:42:00
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3043
बलिया। दीपावली पर्व के दृष्टिगत हनुमानगंज स्थित पटाखा बाजार में सुरक्षा मानकों की धरातली हकीकत जांचने शनिवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह अचानक पहुंचे। औचक निरीक्षण के दौरान डीएम ने दुकानों का जायजा लेते हुए अग्निशमन व्यवस्था, सुरक्षा उपायों और आपातकालीन तैयारियों की गहन पड़ताल की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दुकानों पर उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों (Fire Extinguishers) की भौतिक जांच की। उन्होंने कई दुकानदारों से स्वयं अग्निशमन यंत्र चलाने का तरीका पूछा और स्पष्ट किया कि आपात स्थिति से निपटने के लिए हर दुकानदार को इसका संचालन आना अनिवार्य है।
डीएम ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि पटाखा बाजार में सुरक्षा मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। छोटी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का रूप ले सकती है, इसलिए सभी दुकानदार पूरी सतर्कता बरतें।
आग लगने पर एक-दूसरे का संबल बनें दुकानदार
जिलाधिकारी ने दुकानदारों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि किसी दुकान में अप्रिय घटना या आग की स्थिति उत्पन्न होती है, तो सभी दुकानदार तत्काल अपने-अपने अग्निशमन यंत्र लेकर पहुंचे और एकजुट होकर आग पर काबू पाएं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि दीपावली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना सिर्फ प्रशासन का काम नहीं, बल्कि दुकानदारों और नागरिकों की भी सामूहिक जिम्मेदारी है।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'