by admin@bebak24.com on | 2026-11-07 14:24:10
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3071
पटना | बेबाक24 न्यूज़
बिहार के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को राज्य की सीनियर क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। बिहार क्रिकेट संघ ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के शुरुआती 2 मुकाबलों के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित की है। 15 वर्षीय वैभव पहली बार बिहार की सीनियर टीम की अगुवाई करेंगे। सूरज कश्यप को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने वैभव को कप्तानी सौंपे जाने के फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वैभव ने कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और परिपक्वता का परिचय दिया है।
उनके मुताबिक, कप्तानी की जिम्मेदारी वैभव को एक बेहतर क्रिकेटर के साथ-साथ नेतृत्वकर्ता के रूप में भी आगे बढ़ने का अवसर देगी।
बिहार क्रिकेट संघ की सीनियर चयन समिति की बैठक 6 नवंबर को हुई थी। इसमें खिलाड़ियों के अभ्यास परीक्षण और पिछले प्रदर्शन की समीक्षा के बाद टीम का चयन किया गया। खिलाड़ियों के परीक्षण 4 से 6 नवंबर तक आयोजित किए गए थे।
कप्तान: वैभव सूर्यवंशी
उप-कप्तान: सूरज कश्यप
अन्य खिलाड़ी: आलोक कुमार, आयुष लोहारुका (विकेटकीपर), अल्तमश अशरफ़, परम कुमार सिंह, अनमोल कुमार (विकेटकीपर), रित्विक राज, मयंक कुमार, राघवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रताप सिंह, मोहम्मद इज़हार, अमोद यादव, प्रशांत सिंह, नवाज़ ख़ान और हिमांशु सिंह।
मंगल महौर और शाकिब हुसैन का चयन उनकी फिटनेस से जुड़ा है। शुरुआती 2 मुकाबलों के बाद दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर टीम में उनकी उपलब्धता को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
महज 15 साल की उम्र में बिहार की सीनियर टीम की कप्तानी मिलना वैभव सूर्यवंशी के क्रिकेट सफर का अहम पड़ाव है। अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनकी बल्लेबाज़ी के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता पर भी नजर रहेगी।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'