by admin@bebak24.com on | 2026-11-03 12:50:48
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3016
नई दिल्ली | बेबाक24 न्यूज़
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। 38 वर्षीय मैक्सवेल ने सोमवार को अपने 14 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर पर विराम लगाने की घोषणा की।
मैक्सवेल ने 'द फाइनल वर्ड' पॉडकास्ट में अपने फैसले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि 2026 के टी-20 विश्व कप के बाद से ही टीम प्रबंधन के साथ अपने भविष्य को लेकर बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि देश के लिए खेलने का अवसर मिलना उनके लिए बेहद गर्व और आभार का विषय रहा है।
मैक्सवेल ने जून 2025 में एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद वह केवल टी-20 प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
इस साल की शुरुआत में टी-20 विश्व कप के दौरान ओमान के खिलाफ खेला गया मुकाबला उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मैच साबित हुआ। इस मुकाबले में उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए थे।
मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों प्रारूपों में कुल 286 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। इनमें 7 टेस्ट, 149 एकदिवसीय और 130 टी-20 मैच शामिल हैं। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 10 शतक और 136 विकेट दर्ज हैं।
अपनी आक्रामक बल्लेबाजी, उपयोगी गेंदबाजी और मुश्किल परिस्थितियों में मैच का रुख बदलने की क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में खास पहचान बनाई।
ग्लेन मैक्सवेल का संन्यास ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के एक खास दौर का अंत है। उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और हरफनमौला प्रदर्शन से कई यादगार पारियां खेलीं। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी जगह भरना ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'