ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम मोदी ने छात्रों के लिए रोका अपना काफिला: नीट परीक्षा के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 45 मिनट रुके
एजुकेशन एजुकेशन

लूर्दस कानवेंट का मनाया गया स्थापना दिवस

by admin@bebak24.com on | 2025-12-08 19:27:21

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3200


लूर्दस कानवेंट का मनाया गया स्थापना दिवस


गाजीपुर। लूर्दस कानवेंट बालिका इंटर कालेज का सोमवार को प्रधानाचार्या सिस्टर मेरी कुट्टी जोसेफ के संरक्षण में धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया। यह क्वीन्स आफ अपोसल्स सोसाइटी के संरक्षण में विद्यालय का संचालन होता है।   कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से की गई। जिसका संचालन सिस्टर प्रीति, शिक्षक अभिनव एवं छात्राओं ने किया । प्रधानाचार्य सि. मेरी कुट्टी जोसेफ ने माता मरियम की आरती की ।इसके बाद छात्राओं ने फादर एन्टोनियस बोडरिग के जीवन पर आधारित एक लघु नाटिका का मंचन किया । स्थापना दिवस पर छात्राओं ने मनमोहन नृत्य की प्रस्तुति की गयी। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की स्थापना पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम के लिए छात्राओं एवं शिक्षकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन शिवांशी त्रिपाठी एवं अंकिता सेन किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक/शिक्षिकाएँ छात्राएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



Search
Recent News
Popular News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment