ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी को पहली शयनयान वंदे भारत की सौगात, बनारस से दिल्ली का सफर होगा आसान
ताजा खबर ताजा खबर

28,628 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य , 14 को सभी बूथों पर पोलियो की दी जाएगी खुराक

by admin@bebak24.com on | 2025-12-08 19:02:11

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3126


28,628 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य , 14 को सभी बूथों पर पोलियो की दी जाएगी खुराक



कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित न रहे

रेवतीपुर गाजीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह अभियान 14 से 22 दिसंबर तक चलेगा। प्रशिक्षण की अध्यक्षता सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमर कुमार ने की। प्रशिक्षण में आशा कार्यकर्ता, एएनएम, सीएचओ, पर्यवेक्षक सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। ट्रेनर अपर शोध अधिकारी संदीप यादव और फील्ड डब्ल्यूएचओ मॉनिटर विपिन सिंह ने जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि फील्ड में दीवार और घरों पर मार्किंग की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित न रहे, विशेषकर उन घरों में जहां मना किया जाता है। इस अभियान के तहत कुल 28,628 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 106 बूथ, 44 टीमें, 4 ट्रांजिट टीमें और 4 मोबाइल टीमें तैनात की गई हैं। पूरे ब्लॉक को 4 सेक्टरों में बांटा गया है, जिसमें 17 सुपरवाइजर और 250 से अधिक स्वास्थ्य कर्मी तथा गैर-सरकारी संगठनों से जुड़े लोग शामिल हैं।अधिकारियों ने अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी है, अन्यथा संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर को सभी बूथों पर पोलियो की खुराक दी जाएगी, जबकि 15 से 19 दिसंबर तक घर-घर जाकर खुराक पिलाई जाएगी। 22 दिसंबर को छूटे हुए बच्चों को बी टीम द्वारा खुराक दी जाएगी। प्रशिक्षण में प्रियांशी सिंह, आशुतोष सिंह, बैठा सिंह, प्रिया राय, हेल्थ सुपरवाइजर एम.एन. राय, सुनील बीसीपीएम, निधि पाण्डेय, अर्चना मौर्य, बीपीएम बबीता सिंह, नेहा, शैलजा, रंजना, ममता भारती, अमित सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment