ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी को पहली शयनयान वंदे भारत की सौगात, बनारस से दिल्ली का सफर होगा आसान
राजनीति राजनीति

‘राजनीति में पद आते-जाते रहते हैं’: यूपी कांग्रेस में कमान बदलते ही अजय राय का बड़ा बयान, कहा– ‘राहुल मेरे भाई, भाजपा में जाने का सवाल ही नहीं’

by on | 2026-10-03 18:04:36

Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3295


‘राजनीति में पद आते-जाते रहते हैं’: यूपी कांग्रेस में कमान बदलते ही अजय राय का बड़ा बयान, कहा– ‘राहुल मेरे भाई, भाजपा में जाने का सवाल ही नहीं’

​वाराणसी। ​उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव खेलते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’ को राज्य की नई प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया है। इस संगठनात्मक बदलाव के तुरंत बाद निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का पहला और बेबाक बयान सामने आया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि राजनीति में पद स्थाई नहीं होते, लेकिन पार्टी और विचारधारा के प्रति निष्ठा हमेशा कायम रहती है।

​"राहुल गांधी मेरे भाई, हमेशा साथ रहूंगा"

​अजय राय ने भाजपा में जाने की तमाम अटकलों को खारिज करते हुए कहा, "भाजपा में जाने का प्रश्न ही नहीं उठता। राहुल गांधी मेरे भाई की तरह हैं और मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहूंगा।"

​उन्होंने आगे कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी थी, उसे उन्होंने पूरे धर्म और ईमानदारी से निभाया है। हाइकमान के नए फैसले का वे पूरी तरह स्वागत करते हैं और कार्यकर्ता के रूप में आगे भी दिन-रात काम करते रहेंगे।

​4.6 लाख वोट और शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

​अपने कार्यकाल और राजनीतिक सफर को याद करते हुए अजय राय ने कहा:

​शीर्ष नेतृत्व का समर्थन: वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ते समय राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व ने उन पर पूरा भरोसा जताया, जिसके बदौलत उन्हें 4.6 लाख वोट हासिल हुए।


​कोई दबाव नहीं: पार्टी द्वारा दबाव में हटाए जाने की खबरों को खारिज करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि उनसे न तो इस्तीफा मांगा गया और न ही कोई दबाव बनाया गया।


​कार्यकर्ताओं को धन्यवाद: उन्होंने यूपी कांग्रेस के सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं, ऑफिस स्टाफ और समर्थकों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में उनका साथ दिया।


​नई अध्यक्ष आराधना मिश्रा को शुभकामनाएं

​तीन बार की विधायक आराधना मिश्रा 'मोना' को शुभकामनाएं देते हुए अजय राय ने कहा कि उनके परिवार का प्रदेश की राजनीति में बड़ा जनाधार है। इस बार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सत्ता के कुकर्मों के खिलाफ कांग्रेस और भी मजबूती से लड़ाई लड़ेगी।

​अजय राय ने अंत में काशी के अंदाज में कहा, "हम तो बाबा विश्वनाथ के भक्त हैं, महादेव के आशीर्वाद से अन्याय के खिलाफ हमारी आवाज कभी दबने वाली नहीं है।"



Search
Recent News
Top Trending
Most Popular

Leave a Comment