by admin@bebak24.com on | 2026-09-28 14:33:28
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3052
नई दिल्ली | बेबाक24 न्यूज़
दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर एक युवक को थप्पड़ मारने के आरोप के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने घटना को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सवाल पूछने वालों को दबाने का रवैया सत्ता के अहंकार को दिखाता है।
रविवार को आम आदमी पार्टी ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें प्रवेश वर्मा सड़क की स्थिति को लेकर चल रही बहस के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। आप के मुताबिक, युवक सड़क निर्माण की गुणवत्ता से जुड़े सवालों को लेकर वीडियो बना रहा था। घटना के बाद आप नेताओं ने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर घटना को लेकर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि वीडियो में भाजपा सरकार के एक मंत्री युवक को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं और युवक का कथित तौर पर केवल इतना था कि वह वीडियो बना रहा था।
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा कि सड़क पर सवाल पूछने पर थप्पड़, पेपर लीक पर सवाल करने पर लाठी और संसद में सवाल पूछने पर माइक बंद किया जाता है। उन्होंने इसे सरकार के कथित अहंकार से जोड़ते हुए ‘वोट चोरी’ का आरोप भी लगाया।
राहुल गांधी ने आगे आरोप लगाया कि जो सरकार चुनाव में अपनी जीत को निश्चित मान लेती है, उसे जनता की सहमति के बजाय उसकी चुप्पी और समर्थन चाहिए।
मामला तिलक नगर में सड़क निर्माण की गुणवत्ता के निरीक्षण से जुड़ा है। आप की ओर से साझा किए गए वीडियो के मुताबिक, सड़क की खराब स्थिति को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे और एक युवक घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग कर रहा था। इसी दौरान तीखी बहस के बाद प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप है।
वीडियो में मंत्री की ओर से युवक का फोन नीचे गिराए जाने और इसके बाद थप्पड़ मारने का दृश्य दिखाई देता है। घटना के बाद सुरक्षा कर्मी युवक को वहां से हटाते नजर आते हैं।
मामले को लेकर आप ने प्रवेश वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। वहीं, प्रवेश वर्मा ने अपनी सफाई में परिवार के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा है कि ऐसी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
बेबाक24 टेक: तिलक नगर की घटना अब सड़क निर्माण के विवाद से आगे बढ़कर दिल्ली की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गई है। आप और कांग्रेस ने मंत्री पर सवाल उठाए हैं, जबकि प्रवेश वर्मा ने घटना को लेकर अपनी अलग वजह बताई है। मामले में दोनों पक्षों के दावों और पुलिस की कार्रवाई पर आगे की तस्वीर स्पष्ट होगी।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'