by on | 2026-09-28 11:26:26
Share: Facebook | Twitter | WhatsApp | LinkedIn Visits: 3094
बलिया (बेबाक 24)। जिले में झुग्गी-झोपड़ियों और कच्चे मकानों में गुजर-बसर कर रहे गरीब परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। शासन की जनकल्याणकारी आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को पक्का मकान मुहैया कराने के लिए बलिया जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर अपना आवेदन और आवश्यक दस्तावेज जल्द से जल्द जमा करें, ताकि प्रक्रिया को बिना किसी देरी के आगे बढ़ाया जा सके।
प्रशासन की इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक आवास योजना का लाभ पहुंचाना है।
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग संपर्क नंबर जारी
आवेदन और जानकारी की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए जिलाधिकारी ने ग्रामीण एवं शहरी इलाकों के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारियों के नंबर और कार्यालय विवरण जारी किए हैं:
ग्रामीण क्षेत्र के झुग्गीवासियों के लिए:
अधिकारी: कल्पना मिश्रा (परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण - DRDA)
संपर्क नंबर: 94505 87294
स्थान: विकास भवन स्थित DRDA कार्यालय में भी सीधे संपर्क किया जा सकता है।
शहरी क्षेत्र के झुग्गीवासियों के लिए:
अधिकारी: हामिद हुसैन (परियोजना अधिकारी, जिला नगरीय विकास अभिकरण - DUDA)
संपर्क नंबर: 9917017399
स्थान: डूडा कार्यालय पहुंचकर भी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
अधिकारियों को सख्त निर्देश: कागजातों का तत्काल हो सत्यापन
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने PD DRDA और PO DUDA को कड़े निर्देश दिए हैं कि संपर्क करने वाले पात्र नागरिकों के आवेदनों और दस्तावेजों का सत्यापन प्राथमिकता के आधार पर तुरंत कराया जाए। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होते ही नियमानुसार पक्का मकान आवंटित करने की कार्रवाई तेजी से शुरू की जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के निवासी अपनी भौगोलिक स्थिति के अनुसार संबंधित विभाग में संपर्क करें और जरूरी कागजात जमा कर योजना का लाभ उठाएं।
स्वास्थ्य सेवा में लापरवाही पर सख्त हुईं महिला आयोग उपाध्यक्ष ; जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्था, प्राइवेट लैब और बाहर की दवा लिखने पर भड़कीं चारू चौधरी
धान खरीद की तैयारी पूरी, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: किसानों से अच्छा व्यवहार करें क्रय केंद्र प्रभारी
जब झूमीं काली गाड़ियाँ, तो मची खलबली: बाबा के दरबार में योगी संग बाहुबली!
ब्रेकिंग न्यूज़: नोनहरा कांड के पीड़ित परिवार से मिलेंगे LG मनोज सिन्हा, दौरा कल से
सपा विधायक वीरेंद्र यादव का आह्वान: '2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है'
बिहार चुनाव 2025: लखीसराय में भीषण हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव-गोबर से हमला; भड़के सिन्हा ने कहा- 'इन RJD गुंडों की छाती पर चलेगा बुलडोजर!'